Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Mansurpur News: दोपहर से गायब हुए बच्चे का शव् गांव के ही तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी

मुज़फ्फरनगर/मंसूरपुरMansurpur News: दोपहर से गायब हुए एक बच्चे का शव गांव के ही तालाब में मिलने से जहां एक तरफ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं इलाके में सनसनी फैल गई ,दोपहर से गायब हुए बच्चे का शव् गांव के ही तालाब में मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल, सहित सीओ खतौली और जिले से आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दे आगे की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराय रसूलपुर का है जहां देर शाम गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक मासूम बच्चे का शव ग्रामीणों को तैरता दिखाई दिया। गांव के तालाब में मासूम का शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई

उधर किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल और सीओ खतौली आर के सिंह को भी दे दी । जहां सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मोके पर पहुंची और किसी तरह तालाब से मासूम बच्चे के शव को बाहर निकलवा उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जिस पर मासूम की शिनाख्त गांव के ही अक्षु पुत्र हरबीर उम्र ५ वर्ष के रूप में हुई ।

यहां रोते बिलखते मृतक के परिजनों का बुरा हाल हो गया मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस को बताया की उक्त बालक आज दोपहर से ही अचानक गायब हो गया था जिसे हर सम्भव स्थानों पर तलाशने के बाद परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई थी और अब देर शाम को इस बच्चे का शव गांव के तालाब में मिला है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया की गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस बालक की हत्या कर शव् तालाब में फ़ेंका है हम लोग कार्यवाही चाहते है ।

उधर गांव के तालाब में मासूम के शव मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गांव में पहुंचे और मृतक बालक के परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर आगे की जाँच पड़ताल में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराये जाने की परिजनों से बात चीत कर रहे थे जबकि परिजन शव् के पोस्टमार्टम न कराये जाने की जिद पर अड़े हुए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 20 =