Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार, गोली पैर में लगने से बदमाश घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसकी पहचान भगत सिंह रोड पर एक दुकान पर खड़ी युवती के गले से चेन लूटने वाले बदमाश के रूप में हुई। दबोचे गए बदमाश से लूटी गई चौन भी बरामद कर ली गई।

सोमवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड पर एक पंसारी की दुकान पर अपने मौसा से ।इलने पहुंची युवती प्राची पुत्री रामकुमार तायल के गले से एक बदमाश सोने की चेन खींचकर फरार हो गया था। सोने की चेन लूटकर फरार होता बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई थी।

शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाश की तलाश शुरू की थी। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से शाहपुर-बुढ़ाना मार्ग रेलवे पुल के पास घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान रुकने का किया गया था इशारा

चेकिंग के दौरान दो बदमाश बाइक पर आते नजर आए जिन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन उनमें बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसकी पहचान सचिन पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम डेरा भगीरथ थाना झींझाना, शामली के रूप में हुई।

तमंचा और लूटी गई चेन बरामद-पुलिस ने बदमाश से भगत सिंह रोड पर यूवती के गले से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटना का ३६ घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार दबोचे गए बदमाश पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 8 =