Muzaffarnagar News: चोरी किये गये पांच सुअरों के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस पर फायरिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर कोतवाली पुलिस ने एक बदमाश को चोरी किये गये पांच सुअरों के साथ गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस घलौली बोर्डर पर चैकिंग कर रही थी
तभी पुलिस ने एक कार में पांच सुअर लेकर आ रहे तीन युवकों को रोका तो वे पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भागने लगे। दो लोग मौके से भागने में सफल हो गये।
जबकि एक को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कर्मवीर पुत्र महीपाल निवासी लुधियाना पंजाब है। मोके से फरार बदमाश सुभाष व बाबू निवासी सहारनपुर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में सिविल लाइन क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी।
वहीं चरथावल में भी विधानसभा निर्वाचन- २०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना प्रभारी चरथावल द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र चरथावल के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
20 हजार रुपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार ठगी करने वालो से रूपये वापस कराने का काम किया जा रहा है। आवेदक मागेराम निवासी गडरियान थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से 20000- रुपये की ठगी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि 20000-रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा वांरन्टी अभियुक्त संजय पुत्र चतर सिह निवासी मुबारिकपुर थाना मन्सूरपुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रामराज थाना पर नियुक्त उ0नि0 वीरनारायण सिह द्वारा वांछित अभियुक्त आमिर खान पुत्र सलीम खान निवासी गली न0 सब्जी मन्डी चौक सोमबाजार थाना जगतपुरी नई दिल्ली को अभि0 को गिरफ्तार किया।
