Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मां-बेटे की हादसे में मौत, बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल

Muzaffarnagar News:बुढ़ाना । अर्धरात्रि में लगभग ०३ बजे एक अज्ञात बड़े वाहन के चालक ने एक बाइक पर सवार मां बेटे और एक अन्य को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के होने के कुछ देर बाद ही बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दलाल गश्त करते हुए घटनास्थल की ओर से गुजरे तो उनको समझते देर नही लगी। तब उन्होंने तड़प रहे घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घायल के बयानों के आधार पर मृतक के परिजनों को फोन करके घटना की सूचना दे दी।

मिली जानकारी अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली निवासी बिल्किस पत्नी अनीस के पास गत दिवस जनपद शामली में हुई दुर्घटना में घायल हुआ उसका भतीजा शादाब निवासी कैराना जिला शामली आया हुआ था। तब आज दिन निकलने से पहले ही बिल्किस अपने पुत्र शाहनवाज और भतीजे शादाब पुत्र अय्यूब के साथ एक बाइक हीरो होंडा स्पलेंडर संख्या यूपी १२ बी एच ६०१३ पर सवार होकर बड़ौत जा रहे थे।

जैसे ही तीनों बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की बायवाला पुलिस चौकी से आगे स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास नहर पर आए तो विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी और वाहन सहित फरार हो गया। उधर बाइक में टक्कर लगते ही बाइक पर सवार बिल्किस और उसके पुत्र शाहनवाज की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि बिल्किस का भतीजा घायल हो गया। उधर गश्त करके घटनास्थल की ओर से गुजरे रहे बुढ़ाना कोतवाल संजीव कुमार को समझते देर नहीं लगी।

तब उन्होंने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में पहुंचाते हुए दोनों मां बेटे के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना के बाद परिजन रोते बिलखते हस्पताल में आ गये। तब कोतवाल संजीव कुमार ने उनको सांत्वना दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21415 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =