Feature

Muzaffarnagar के आर्थोपेडिक सर्जन को चैंपियन ऑफ-द-चैंपियंस का खिताब

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar जनपद के आर्थोपेडिक सर्जन दानिश खान ने अपने अचूक निशानों से चौंपियन आफ दी चैंपियंस की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। सटीक निशाने लगाते हुए उन्होंने स्कीट शूटिंग चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी हासिल किया है। जनपद के लोग निशानेबाज डॉ दानिश खान की सफलता पर गदगद है।

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ दानिश खान ने निशानेबाजी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर जनपद को गौरवान्वित कराया है। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में १७ से २२ मई तक आयोजित हो रही ग्रैंड फ्री शूटिंग चौंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए डॉ. दानिश खान ने यह उपलब्धि हासिल की है। बताया कि उन्होंने स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए फाइनल राउंड में २० में से १८ अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

दानिश खान के मुताबिक उन्हें विभिन्न कैटेगरी में आयोजित हुई शूटिंग प्रतियोगिताओं के विजेता निशानेबाजों में से अंतिम तौर सटीक निशाने लगाने पर चैंपियन ऑफ द चौंपियंस के खिताब से भी नवाजा गया। बताया कि गत वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल तो हासिल कर लिया था लेकिन कुछ अंकों से पीछड़ने के कारण च्चौंपियन ऑफ द चौंपियंसज् की ट्रॉफी से उन्हें वंचित रहना पड़ा था। बताया कि गुरुजनों के आशीर्वाद और जनपद वासियों की दुआओं के चलते उन्होंने इस बार यह उपलब्धि हासिल की।

डॉ दानिश खान ने बताया कि ग्रैंड फ्री शूटिंग चैंपियनशिप में लगातार उनका यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले पटियाला और दिल्ली में आयोजित हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी वह स्कीट शूटिंग में वह गोल्ड जीत चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =