Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कला शिविर का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट विधा में प्रशिक्षण लिया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामना मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में २० दिवसीय कला शिविर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। शिविर में सहारनपुर, मेरठ एवं मुजफ्फरनगर के नवोदित कलाकार उत्साहपूर्वक कला प्रशिक्षण लेने के लिए आ रहे हैं।

मेरठ से पधारी पोर्ट्रेट में दक्ष कला अध्यापिका प्रीति प्रजापति ने कला गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्ति चित्र को बनाकर दिखाया। कलाकारों को एक्रेलिक माध्यम की बारीकियों से अवगत कराया। महाकवि रविंद्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व को बड़ी दक्षता के साथ चित्रित किया।

कलांगन के निदेशक डाश महावीर सिंह ने बताया कि व्यक्ति चित्र बनाकर कलाकार अपनी आजीविका प्राप्ति का आधार बना सकता है। इस अवसर पर जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल से कला प्रवक्ता जनेश्वर दास, जैन पीश जीश कॉलेज से कुलदीप कुमार, एस डी कॉलेज से डा0 राजबल सैनी ने कार्यशाला में उपस्थित रहकर छात्रों की सहायता की।

कला कार्यशाला में अनेक विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट विधा में प्रशिक्षण लिया जिनमें हिमांशु, रूबी खान, प्रीति वर्मा, योगेश, तैय्यबा, ज्योति आर्या अनमोल सोनी, निशा, नशरा, जीनत शालू आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला के संयोजक महामना मालवीय इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉश अनिल सैनी का विशेष सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =