Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बजरंग दल का मेवात में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेवात में हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन करते हुए यह मांग की है, की मेवात को उन लोगों ने मिनी पाकिस्तान बना दिया गया है।
साथ ही बजरंग दल ने यह चेतावनी देते हुए कहा है कि मुजफ्फरनगर की पावन धरती पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के लठ तैयार हैं। मुजफ्फरनगर में अगर किस प्रकार की हिंसा करने का प्रयास किया गया तो बजरंग दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
  इस दौरान बजरंग दल के जिला ससंयोजक प्रतीक शर्मा ने बताया कि आज मेवात में विभत्स हिंसा हुई है व धार्मिक यात्रा पर गोलाबारी हुई है तो उसको लेकर बजरंग दल ने देश भर में आंदोलन किए हैं। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर भी हमने इस्लामिक जेहाद का पुतला दहन किया है। बताया कि एक बड़ा आंदोलन भी किया है।  हम मांग कर रहे हैं कि यह लोग जो पहाड़ी पर बाहर देशों से आकर बस रहे हैं।
वह इस प्रकार हिंसा कर भय बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।  इन लोगों को वहां से हटाया जाए आज हम लोगों ने यह मैसेज देने का भी प्रयास किया है कि जिस प्रकार मेवात, गुरुग्राम व दिल्ली जैसे जिलों में यह लोग हिंसा कर रहे हैं तो ऐसे में बजरंग दल इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए लगातार प्रदर्शन करेगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =