Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: छापे में अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन पकड़े

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने बुढाना कस्बे में करिना की दुकान पर अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन बरामद किए।जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में ओषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने मेन बाजार बुढाना में रामनिवास किराना स्टोर पर अवैध रूप से प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन रखकर बेचे जाने की सूचना पर कार्यवाही कीद्य औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद निरंतर जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध रूप से संचालित दवाइयों की दुकानों पर कार्यवाही कर रहे हैं

औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने बताया कि प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ड्रग कंट्रोलर उत्तर प्रदेश सहायक आयुक्त एवं जिला अधिकारी के आदेश पर यह कार्यवाही की गई है, मुख्य अभियुक्त का नाम रामनिवास पुत्र ईश्वर है जो कि इस किराना स्टोर का मालिक है।

औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने बताया की बुढाना में रामनिवास किराना स्टोर से ३५९ वीईयल ऑक्सीटॉसिन ७० द्वद्य की २००एमएल की १० बोतलें बरामद की गई है

जिसमें से एक नमूना फॉर्म १७ ,१७ए, १८ पर अंकित कर जांच एवं विश्लेषण हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया द्यबाकी बची अवैध प्रतिबंधित ऑक्सीटॉसिन को फार्म १६ पर नियमानुसार अंकित पर सर्व सील किया गया

जांच रिपोर्ट आने के बाद अभियुक्त के खिलाफ मोनू भी माननीय सक्षम न्यायालय मैं औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर के द्वारा परिवाद दायर किया जाएगा।

नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला चिकित्सालय मे लगाए गए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर मे बंदियो का नेत्र परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा बंदियो का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हे निशुल्क दवा उपलब्ध करायी गई।

सामाजिक संस्था मानव कल्याण परिषद के तत्वाधान मे आज जिला कारागार मे जेल अधीक्षक सीताराम के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर मे मुख्य अतिथियों मे वरिष्ठ पत्रकार मुकुल दुआ,पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, इंजि.अशोक अग्रवाल, ज्ञानी गुरबचन सिह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =