Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल झपटमारों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न मामलो का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को लूट व चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा व कारतूस आदि भी बरामद किए हैं।

थाना सिविल लाइन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस व एस.ओ.जी.टीम को उस समय एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई कि जब 7 मई की सुबह करीब पांच बजे रेशू विहार फाटक पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों नईम पुत्र अलीहसन निवासी खादरवाला,साहिब पुत्र गुफरान निवासी खादरवाला को गिरफ्तार कर लिया।

जिनके कब्जे ेसे थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मुकदमे मे एक अदद आधार कार्ड व 100 रूपये का फटा हुआ नोट व घटना में प्रयोग मोटर साईकिल एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद चाकू बरामद किया।

प्रेसवार्ता के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि सब इंस्पैक्टर कौशल गुप्ता मय हमराह का.विमल कुमार,है.का.सुनील कुमार, का.अजीत के साथ रेशू विहार फाटक पर चैकिंग कर रहे थे कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उक्त दोनो को पकड लिया।

इस दौरान मोटर साइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम नईम पुत्र अलीहसन निवासी खादरवाला बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से नाजायज चाकू व वादी मुकदमा का आधार कार्ड बरामद हुआ तथ ा मोटर साईकिल के कागज के सम्बन्ध मे पूछने पर उक्त ने बताया कि मोटर साइकिल उसके दोस्त अमित की है। इसे वे मांग कर लाए हैं। इस मोटर साइकिल से उन दोनो ने 28 अप्रैल 2022 को विकास भवन के सामने से एक महिला से मोबाइल छीन लिया था।

जिसे उन्होने चलते फिरते व्यक्ति को बेच दिया। उस महिला का आधार कार्ड व फटा हुआ 100 का नोट महिला के मोबाइल के कवर मे मिला था, जो उनसे बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर कौशल गुप्ता,है.का.सुनील कुमार,का.विमल.का.अजीत शामिल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान इंस्पैक्टर सिविल लाइन संतोष कुमार त्यागी,एसएसआई राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

वारंटी को दबोचा

खतौली।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु०नगर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खतौली द्वारा थाना खतौली पर उ०नि० योगेन्द्र सिंह की टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त कवरपाल पुत्र ताराचन्द नि० ग्राम खेडी रागंडान थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० योगेन्द्र सिंह, का० अबु हुजैफा, का० सतवीर, का० चा० अजयवीर शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + sixteen =