Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) दुर्गा मंदिर पुरानी आबकारी रामलीला टीला में आज भव्य शोभायात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। भागवत कथा से पूर्व बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर बैंड बाजो के धुन पर थिरकते हुए हनुमान मंदिर से प्रारम्भ कर अनेक मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर शोभायात्रा का बिश्राम हुआ।

श्री मद भागवत कथा के महात्म्य को श्रवण कराते हुए पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज जी ने कहा कि हमारे पूर्व जन्म के जब पुण्य उदित हो ते है तब हमें भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है भागवत कथा श्रवण करने मात्र से हमारे जीवन से पित्र दोष समाप्त हो जाता है तथा पितरों को मुक्ति मिल जाती है ओर मृत्यु भय समाप्त हो जाता है

महाराज श्री ने गो कर्ण व धुंधकारी प्रसंग का व्याख्यान कर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हरि किशन वर्मा व नरेश द्वारा बड़े सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये गए व राकेश शर्मा चंदू गोयल सचिन वर्मा नमन तिवारी लवकुश पांडेय नारायण तिवारी धीरज शुक्ला राजीव यादव नितिन कश्यप सोनू गोयल मधु वर्मा समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा संयोजक श्री हरि किशन वर्मा ने बताया कि भागवत कथा आज २१ अगस्त से प्रारम्भ होकर २७ अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से शाम ७ बजे तक कथा प्रवाहित होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =