Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-भारत बन्द का ऐलान टांय-टांय फिस्स, प्रदर्शन कर सौंपा विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आरक्षण में आर्थिक स्तर से वर्गीकरण के विरोध में बसपा, सपा, आसपा सहित कई अन्य संगठनो ने विरोध स्वरूप कचहरी में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। एससी/एसटी आरक्षण कोटे के भीतर कोटा व क्रीमी लेयर को ना मिले आरक्षण को लेकर भारत बंद की घोषणा की गई थी। हालांकि भारत बन्द का ऐलान टांय-टांय फिस्स होता नजर आया। प्रस्तावित बन्द को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। कचहरी परिसर सहित हर और पुलिसबल तैनात रहा।

आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमी लेयर के विरोध में विभिन्न संगठनो द्वारा आज कचहरी पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई राजनैतिक दलों सहित कई अन्य संगठनो से जुडे कार्यकर्ताओं ने कोर्ट द्वारा की जा रही आरक्षण सम्बन्धी व्यवस्था पर असहमति जताते हुए विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसी संदर्भ मे आजाद समाज पार्टी आसपा द्वारा आरक्षण में वर्मीकररण व क्रीमी लेयर के विरोध में आज 21 अगस्त को भारत बन्द के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशो के चलते सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय से एकत्रित होकर सपा कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे तथा जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद सैनी, वरिष्ठ नेता गौरव , जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, महासचिव विकिल गोल्डी, सलीम मलिक,रमेशचन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

आरक्षण के विरोध मे हुए धरने प्रदर्शन के तहत बाबू जगजीवन राम समाज सेवा समिति,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार एवं महासचिव चमार बाधव रात शास्त्री के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण में दिया जाने वाला निर्णय जो उच्च न्यायालय ने दिया है।

वह संविधान के विरूद्ध है। जिसके कारण 55 प्रतिशत आबादी भारत में निवास करती है। इन जातियों में फैसले के विरूद्ध नाराजगी है। अतः आरक्षण को ना छेडा जाए तथा भविष्य मे कोई झंझट ना हो इस आरक्षण को अनुसूचि मे समायोजित करने का आदेश भारत सरकार को संसद मे बहुमत से पास कराये जाने का आदेश कराने की कृपा करें। ज्ञापन मे मांग की गई कि अनु.जाति व अनु.जनजाति समाज आपका आभारी रहेगा। इस दौरान संगठन से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज दिनभर कचहरी परिसर मे हुए धरना-प्रदर्शन की कडी में बसपाईयों द्वारा कोर्ट के आरक्षण के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा गया। बसपा जिलाध्यक्ष सतीश गौतम के नेतृत्व मे महावीर चौक स्थित बसपा जिला कार्यालय से भारी भीड के साथ कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे

बसपाईयों ने आरक्षण के मुददे पर सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम, ओमवीर पेन्टर, राजकुमार सहावली, श्यामलाल पशीचिया आदि अनेक बसपाई मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =