Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसानों के लिए काम करेगी भारतीय किसान यूनियन हिंद पार्टी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवगठित भारतीय किसान यूनियन हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि जरूरतों को देखते हुए १ माह पूर्व भारतीय किसान यूनियन हिंद का गठन किया गया है। जिसका फैलाव मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों में होने जा रहा है।

रुड़की रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में साजिद अली ने कहा कि यूं तो भारतीय किसान यूनियने काफी मात्रा में बनी हुई है लेकिन उनमें किसान मजदूरों के काम कम और राजनीति ज्यादा होती है। इसके विपरीत भारतीय किसान यूनियन हिंद केवल किसानों की भलाई के लिए ही कार्यरत रहेगी।

प्राकृतिक आपदा फसल का सही मूल्य, आवारा जानवरों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ किसान आयोग का गठन और उसका अध्यक्ष किसी किसान को बनाने की मांग भाकियू हिंद सरकार के सामने उठाएगी।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभी लगभग 550 सदस्यों के साथ इस संगठन का निर्माण हुआ है और यह अराजनीतिक रूप से सहारनपुर, शामली, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून आदि जिलों में सक्रिय हो गई है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इसके कार्यकलाप भी किसानों के हित में संतोषजनक नहीं हैं।

इस अवसर पर मोहम्मद असलम, प्रमोद वर्मा, साजिद अली, हाजी शाहनवाज, शमशाद भारती, वत्सल शर्मा, फरहम, बोबी पाल, शमीम, नदीम उपस्थित रहे।

 

बढ़ रही मौसम में गर्मी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  मौसम में अब थोड़ी गर्माहट बढ़ने लगी है। हालांकि सुबह-शाम की ठंडक बनी हुई है। बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। तापमान अधिकतम २३.५ और न्यूनतम ५.३ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, तापमान अधिकतम २४ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ४.८ डिग्री सेल्सियस था। फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड काफी अधिक रही थी, लेकिन दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा था।

हालांकि कोहरा १८ मार्च तक रहा था और इसके बाद से मौसम पूरी तरह साफ है। बुधवार सुबह के समय से धूप निकल आई थी और दिन चढ़ने के साथ चटक होती गई। तीन दिन से हवा भी नहीं है।

चिकित्सक डा. पंकज गर्ग का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखें। ठंडी चीजों का सेवन न करें। पौष्टिक एवं सुपाच्य आहार लें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =