Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar भारत विकास परिषद ने टीबी से ग्रसित छह बच्चों को लिया गोद

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar वर्ष २०२५ तक देश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन के आह्वान पर क्षय रोग विभाग के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं लगातार काम कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ०-१८ वर्ष तक की आयुवर्ग के टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा छह बच्चों को गोद लिया गया।

इस अवसर पर छह बच्चों को राशन वितरित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश चंद गुप्ता ने कहा कि टीबी रोकने के लिए नई साझेदारी बनाना बेहद जरूरी है। टीबी से ग्रसित बच्चों के लिए संस्थाओं द्वारा किए गए प्रयास बेहद सराहनीय है। मंगलवार को छह बच्चों को स्वयं सेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा गोद लिया गया।

उन्होंने बताया-स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन बच्चों को निशुल्क दवा दी जाती है और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग भी की जाती है, जिससे इनके इलाज में किसी भी तरह की बाधा न आए और नियमित रूप से यह दवा का सेवन करते रहें। सरकार की ओर से टीबी के हर मरीज को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह ५०० रुपये दिये जाते हैं।

यह धनराशि इलाज चलने तक उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुनील गर्ग एवं अध्यक्ष परम कीर्ति ने बताया कि संस्था तरफ से आगे भी टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लेने व राशन देने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

जिला कार्यक्रम समन्वयक सहबान ने बताया कि जनपद में फिलहाल ४१४३ टीबी से ग्रसित मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें २८० बच्चें शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिप्टी डीटीओ डा. नरेंद्र गुप्ता, डाॉ. लोकेश चंद गुप्ता, भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुनील गर्ग एवं अध्यक्ष परम कीर्ति व समस्त टीबी स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − seven =