Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जयंती धूमधाम से संपन्न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गइ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर १२ बी की छात्रा हरमनप्रीत कौर, व ११ ए के छात्र देव भारद्वाज ने ध्यानचंद जी की जीवनी पर हिंदी व अंग्रेजी में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। १० बी के छात्र निशान्त ने आज का सुविचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न हाउस द्वारा श्री ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में हॉकी मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक बच्चो ने प्रतिभाग कर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस मैच के रेफरी विद्यालय के स्पोर्ट्स अध्यापक श्री शीलू कुमार व श्री अभिलाष रहे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने हैड ब्वॉय- कृष्णा गौतम, हैड गर्ल- हरमनप्रीत, वॉइस हैड ब्वॉय- देव भारद्वाज, वॉइस हैड गर्ल- इशिका चौधरी, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉय- रमित नामदेव , स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल- विदुषी का चयन की घोषणा की। कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने इस प्रक्रिया को संम्पन्न कराया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि को भारत में च्च्राष्ट्रीय खेल दिवसज्ज् के रूप में मनाया जाता है7 राष्ट्रीय खेल हॉकी में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। जब वह मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी, उनके रहते हुए भारत कभी विश्व स्तर हॉकी मैच में कभी नहीं हारा। कार्यक्रम का संचालन कु० हर्षिता मिश्रा एवं श्रीमती निशा तोमर ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + one =