Muzaffarnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत रोगों की रोकथाम को चला अभियान
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया।
शासन के आदेशो के क्रम में एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है।
उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत- नूनाखेडा, खतौला, विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-रसूलपुर जाटान, उमरपुर एवं विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-ककरौली में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान जारी है।

