Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समय रहते उद्योगो की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी निस्तारित करे

Muzaffarnagar News:मुजफफरनगर। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने आज लोकवाणी कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में उद्योगो को बढावा दिये जाने के लिये उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नये उद्योगों की स्थापना की जाये। उन्होंने कहा कि मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगो की स्थापना में सहयोग करें। उन्होने कहा कि नये उद्योगो की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढेगे वही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। उद्योग बंधु द्वारा बिजली की लाइनों के ऊपर लटके हुए पेड़ों एवं जर्जर तारों को बदलवाने का निवेदन किया गया

जिसमें जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के साथ ही वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि बिजली की लाइनों के ऊपर से जाने वाले पेड़ों एवं पेड़ों की शाखाओं को शीघ्रता से कटवाए जाने का कार्य कराया जाए एवं जिला मुख्यालय स्तर पर फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि पर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का तत्काल निस्तारण करते हुए उद्योग बंधुओं को राहत देने का कार्य किया जाए जिससे जनपद में उद्योगों के प्रति भरोसा हो एवं जनपद के विकास हो सकें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उद्योग बंधुओं से आग्रह किया कि उद्योगों में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करा लिया जाए। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री महावीर सिंह फौजदार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य एवं अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ उद्योग बंधु भी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =