समाचार (Muzaffarnagar News)
वांछित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त गौरव वाल्मिकी पुत्र बृहमपाल निवासी वाल्मिकी वस्ती खाताखेडी रेलवे फाटक के पास कस्वा इकबालपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड को शिवचौक के पास से गिरफ्तार किया।
जेबकतरे दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक पर्स जिसमें 625 रूपये की नकदी बरामद की। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा अभियुक्त कल्लन उर्फ अरशद पुत्र नसीम निवासी मौ0 जाटान कस्वा व थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को मौ0 दक्षिणी चमारान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ 01 पर्स जिसमें 625 रूपये को बरामद किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री पवन कुमार द्वारा की जा रही है।
तमंचा, कारतूस सहित शातिर पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शातिर को तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उि0न0 गजेन्द्र िंसह द्वारा अभियुक्त शहनवाज पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मौ0 बेरियान कस्वा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को ढासरी गेट के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
चाकू सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चाकू सहित पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रमोद पुत्र महेन्द्र निवासी पडला थाना दोघट जनपद बागपत को करबला गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू, रजाई, बैटरी, 01 डिब्बा, 02 धार्मिक किताबें बरामद की गई।
कार्यक्रम में जयन्त चौधरी करेंगे शिरकत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चुनावी समर मे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का कई स्थानो पर जनसम्पर्क प्रस्तावित है। इस दौरान रालोद अध्यक्ष कई स्थानो पर चुनावी बैठक मे शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के निजी सहायक समर पाल सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी 6 फरवरी 2022 को प्रातः 8 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर शामली के कस्बा उन पहुंचेगे जहां करीब 10 बजे जनसम्पर्क करेंगे। तत्पश्चात 11 बजे थाना भवन स्थित संस्कृति इन्टरनेशनल स्कूल के मैदान मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी संदर्भ मे दोपहर 2 बजे पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद,पचैण्डा मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 4 बजे मोरना स्थित महर्षि सुखदेव इन्टर कालेज मे बैठक को सम्बोधित करेंगे। इस सम्बन्ध मे शामली व मुजफ्फरनगर के डीएम,एसएसपी को व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रालोद अध्यक्ष यशवीर सिह,मुजफ्फरनगर एवं शामली के सपा व रालोद जिलाध्यक्षों को तथा मुजफ्फरनगर व शामली की समस्त विधानसभा क्षेत्रो के गठबंधन प्रत्याशियो को कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है।
हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के रामवन निवासी 35 वर्षीय शकील अहमद पुत्र मौहम्मद अनीस जानसठ रोड बाईपास ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अलमासपुर चौक पर हुए सडक हादसे में सिखेडा निवासी गोवर्धन गम्भीर रूप से घायल हो गया। सरवट निवासी आरिफ रूड़की रोड पर हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिमलाना रोड निवासी इसरार, रूड़की रोड निवासी एचएस बालियान रूड़की रोड पर हुए सडक हादसों में घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में किया फ्लैगमार्च


विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष तितावी, मुकेश सोलंकी द्वारा केन्द्रीय पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र तितावी के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गडबडी अथवा माहौल खराब न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन गांवों व शहरों में लगातार फ्लैग मार्च निकालकर जहां लोगों को मतदान के दौरान सुरक्षा का अहसास करा रहा है। वहीं, असामाजिक तत्वों को भी कडी चेतावनी दी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी।
मतदान के दौरान कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा, या कोई भी वोट डालने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था सुद्रढ रखने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारामुख्य बाजारो, भीड भाड वाले स्थान, शराब की दुकाने आदि स्थानों पर पैदल गस्त व चेकिंग की जा रही है। कोविड-१९ के नियमो का भी पालन कराया जा रहा है।
समाचार (Muzaffarnagar News)
अब खांसी की आवाज से होगी टीबी की पहचानः डा. लोकेश


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया देश को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए नया एप डिजाइन किया गया है। इस एप में रोगी या चिन्ह्ति व्यक्ति की आवाज आठ बार रिकॉर्ड की जाएगी। पूरे देश से लिये जाने वाले २१ हजार सैंपल में सर्वाधिक यूपी से होंगे। प्रथम चरण के सर्वे में आवाज के सैंपल का अध्ययन होगा। इसमें से ७५० टीबी रोगी होंगे। ७५० नॉन टीबी एवं छह हजार टीबी लक्षण वालों के संपर्क या उनके रिश्तेदार होंगे।
उन्होंने बताया सर्वे में जिन लोगों की खांसी की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी उनके नाम पते गोपनीय रखे जाएंगे। उन्होंने बताया मुजफ्फरनगर जिले को ९३ लोगों की खांसी की आवाज की रिकॉर्डिंग के सैंपल का टारगेट दिया गया है, जिसमें ९१ की खांसी की आवाज के सैंपल की रिकार्डिंग हो गयी है।
ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया
क्षय रोग विभाग की जिला समन्वयक सहबान उल हक ने बताया कफ सांउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सोल्यूशन ट्रू डिटेक्ट टीबी को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट मोबाइल में टीबी रोगी एवं अन्य लोगों की आवाज को रिकॉर्ड किया जाएगा। सैंपल उन्हीं के लिये जाएंगे जिनकी दवा शुरू नहीं हुई है। इस एप पर टीबी कफ कलेक्शन फॉर्म भरना होगा। तंबाकू एवं शराब सेवन का अपडेट करना होगा।
TB को देश से समाप्त करने के लिये अब चिन्ह्ति क्षय रोगियों पर यह सर्वे होगा। मोबाइल एप के माध्यम से खांसी की आवाज एवं अन्य प्रकार की आवाज रिकॉर्ड की जाएगी, जिसको अध्ययन के लिये भेजा जाएगा। मुजफ्फरनगर से ९१ रोगियों की खांसी की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है।
शराब सहित किया गिरफ्तार


जानसठ पुलिस ने नया गांव चौराहे से हनुमान विहार मेरठ निवासी इन्द्रजीत पुत्र वीर सिंह को 1120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
योगी की जनसभा को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
चरथावल। (Muzaffarnagar News)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों को लेकर एसडीएम सदर एवं एसपी सिटी ने नालंदा पब्लिक स्कूल पहुंच कर की जा रही व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि चरथावल विधानसभा क्षेत्र स्थित नालन्दा पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा जनसभा सम्बन्धी सभी व्यवस्थाओ को पूरा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया आदि ने भी रैली स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओ को देखा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
पिछडे वर्ग को करेंगे जागरूक


ऐसे मे पिछडी जाति के लोग एकजुट होकर नेताओ की तरफ आस लगाए बैठे हैं कि कोई उनकी समस्याओ पर भी ध्यान दे। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारो से बात करते हुए राजपाल कश्यप ने उक्त विचार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता मे विनयपाल प्रमुख, सतीश गुर्जर, सत्यवीर प्रजापति, नरेंद्र सैनी, दर्शन पाल, सुहैलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबर शमा्र, श्रीमती दीप्ति पाल, सुमित बारी, विकिल अहलावत, नवीन कश्यप, मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
हमले के विरोध में किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी पर बीते दिन हुए हमले के विरोध में आज दोपहर के वक्त कलैक्टै्रट परिसर पहुंचे एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओ ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेगी आपः संजय सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर पधारे। मेरठ रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारां से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुद्दों पर चुनाव लड रही है और 403 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतार रही है। उन्होंने ओवैसी पर हुए हमले की जांच की मांग करते हुए कहा कि राजनीति में हिंसा को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी पर विभिन्न मुद्दों को लेकर कटाक्ष किये और कहा कि यह पार्टी बिना मुद्दों पर चुनाव लड रही है।
शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरापुर। (Muzaffarnagar News)थाना मीरापुर पुलिस द्वारा उपाध्याय कैन्टीन के पास से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अरूण पुत्र प्रीतम निवासी रसूलपुर गढी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ३५० लीटर अवैध कच्ची शराब (०७ प्लास्टिक की कैन में) बरामद किया।
अलाव की व्यवस्था करायी


गौ आश्रम स्थल का किया निरीक्षण














