समाचार (Muzaffarnagar News)
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में सैंकड़ों स्टूडेंट्स के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व प्रिंसिपल सुनील सैनी भी मौजूद रहे।
परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपने कभी अपनी मां के समय प्रबंधन कौशल को देखा है? एक मां अपने द्वारा किए जाने वाले अपार कार्यों से कभी भी बोझिल महसूस नहीं करती है। अगर आप अपनी मां को ध्यान से देखेंगे, तो आप समझ पाएंगे कि अपने समय का अच्छे से प्रबंधन कैसे किया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं। ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये सामज के लिए खतरनाक है। अब जिंगदी बदल चुकी है जगत बहुत बदल चुका है। आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है। उन्होंने कहा कि कभी भी दबावों के दबाव में न रहें। पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि हफ्ते में एक दिन डिजिटल फास्टिंग रखें।
उन्होंने कहा कि हम राजनीति में कितने ही चुनाव क्यों न जीत लें लेकिन ऐसा दवाब पैदा किया जाता है कि हमें हारना नहीं है। चारों तरफ से दबाव बनाया जाता है। क्या हमें इन दबावों से दबना चाहिए? अगर आप अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबावों के दबाव में न रहें।
वार्षिकोत्सव पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा
नगर के मुख्य मार्गो से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री सालासर बालाजी के ३० से अधिक विग्रह स्वरुपों वाले एकमात्र श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव पर प्रथम दिवस पर नगर में आयोजित की गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची।
उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि विगत २ वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा व वर्ष में दो बार विशेष मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। जिसमें आज २७ जनवरी को प्रातः ९ः०० से मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा स्थानीय शामली रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर (हनुमान मंदिर चौक) से प्रारंभ होकर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लगभग ६ किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्गो भगत सिंह रोड ,टाउन हॉल, मालवीय चौक से गांधी कॉलोनी पुल होते हुए पचेंडा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची । जिसमें सैकड़ो महिला व पुरुष श्रृद्धालु भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ति ध्वजा के भजन की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। ध्वजा यात्रा के मुख्य यजमान राजकुमार सिंघल सपरिवार शामिल रहे। बाबा के धाम पर पहुंचकर सभी भक्त जनों ने अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजाएं गगनभेदी जयकारों के साथ श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तथा भोग प्रसाद ग्रहण किया। आज के आयोजन में मुख्य रूप से सुनील अग्रवाल, विकास जी लीडर पंप, नितांत सहरावत,संजय गर्ग,आशीष जी, पंकज जी, आलोक गुप्ता (गुप्ता ), अरविंद जी तथा महिला सेवादार रमनबाला अग्रवाल, वर्षा गर्ग,दीपिका गर्ग, सविता गर्ग, गरिमा तायल, एकता बंसल, जूली बंसल,शालू मित्तल, ममता कश्यप, संध्या गोयल, पूनम गर्ग, अमीषी जी,शालू जी सहित सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग ,राजीव बंसल, हिमांशु गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,पवन गोयल, बृजमोहन वर्मा ,अजय मित्तल, नितिन तायल, वरुण गर्ग,हर्षित तायल,कार्तिक गोयल,कुणाल भारद्वाज,संचित गर्ग,अभी शर्मा,दिपांशु शर्मा, अंकित बंसल, अर्पित अरोरा,गौरव गोयल,दिपांशु शर्मा (छोटू),विपिन शर्मा,अमन शर्मा,शिवम् शर्मा,आयुष गोयल,यश बंसल,मयूर जैन,अक्षत बंसल,यश गर्ग, कार्तिक गुप्ता (गुप्ता शुज),अभिषेक राठी,विपिन शर्मा,मोहित कुमार,अक्षिता वर्मा,कनिष्क वर्मा आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
सेवादार राजीव बंसल ने यह भी बताया श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर के त्रिदिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव में दिनांक २८ जनवरी दिन शनिवार को प्रातः १०रू०० बजे से श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर प्रांगण से श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर रजवाहा पटरी होते हुए मुख्य मार्गो भोपा रोड ,गांधीनगर रोड़, कुकड़ा मंडी (नवीन मंडी) बाबूराम गेट से होते हुए नई मंडी पटेल नगर गौशाला रोड जिंदल बाजार होते हुए भोपा पुल अंसारी रोड सर्राफा बाजार भगत सिंह रोड टाउन हॉल गांधी कॉलोनी लिंक रोड से पचौंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर पहुंचेगी।
इसी कड़ी में दिनांक २९ जनवरी दिन रविवार को श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर के विशाल प्रांगण में दोपहर १२रू०० बजे से श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार की दी गई जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ, शिक्षा और संस्कारों से संबंधित जानकारी दी गई। भारत विकास परिषद ष्समृद्धिष् के तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को पहला कार्यक्रम ग्रैन चौम्बर पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) कूकड़ा ब्लॉक पर हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. आरती ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, सतर्कता, एवं साइबर क्राइम को लेकर विशेष रूप से समझया गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बालिकाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए शैक्षिक मार्ग पर आगे बढ़ना है।
बुराइयों का डटकर करें मुकाबला-इसके साथ साथ सामाजिक परिवेश में पैदा हो रही बुराइयों से भी दूर रहना है, न केवल दूर रहना है बल्कि ऐसी बुराइयों का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि आज का युग साइबर युग है। विज्ञान ने तरक्की की है, लेकिन उसके कुछ दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन थोड़ी सी सतर्कता से सावधानी बरती जा सकती है। सचेत रहते हुए विज्ञान का प्रयोग करना है। संचालन महिला संयोजिका अंजू मित्तल ने किया।
सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें-उन्होंने कहा कि समाज में नारी शक्ति का योगदान अहम है। घर गृहस्थी से लेकर देश के विकास में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बराबर का योगदान दे रही हैं। मातृशक्ति का राष्ट्र विकास में इस स्तर का योगदान उसके शैक्षिक क्षेत्र में तरक्की करने से सामने आया है। महिलाएं अब घर संभालने के साथ-साथ जेट विमान भी उड़ा रही हैं। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित किया कि वह घर गृहस्थी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी समझे। मात्र शक्ति से ऋचा गुप्ता, टीना अग्रवाल, रुचि अग्रवाल,ऋतु जैन, कंचन गर्ग अनुपमा कर्णवाल, उपस्थित रही। सचिव पंकज बंसल,कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल द्वारा सभी का अभिवादन किया गया।
जन चौपाल कार्यक्रम हुआ आयोजित
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खण्ड पुरकाजी के ग्राम पंचायत खिदिडियां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम खिंदाडिया में जन चौपाल कार्यक्रम जिसमे खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ विभाग,राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने विभागों के योजनाओं के बारे सभी ग्राम वासियों को जानकारी दी गयी। इसके अलावा विकासखंड शाहपुर की ग्राम पंचायत गोयला में श्री ओमवीर सिंह खंड विकास अधिकारी शाहपुर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण एवं प्रधान तथा ग्राम स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। आज ग्राम चौपाल में ०३ शिकायतें चौपाल में प्राप्त हुई है जिनका मौके पर ही निस्तारण करा लिया गया।
डीएम का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गुरु सिंह सभा रजि. मुजफ्फरनगर ने किया नवनियुक्त जिलाधिकारी अरविन्द मरप्पा बंगारी जी का स्वागत सरदार अमरजीत सिंह सिडाना जी ने शॉल उड़ाकर व सुखदर्शन सिंह बेदी जी ने व सदस्यों ने धार्मिक तस्वीर देकर स्वागत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार देवेंद्र सिंह चड्ढा, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी,सरदार इकबाल सिंह नारंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
पिता-पुत्र सहित ४ को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में अदालत ने युवक की हत्या के मामले में सुनवाई कर बाप-बेटे सहित चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी सुनील कुमार ने २०१८ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
सुनील ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि ५ नवंबर २०१८ को कुछ लोगों ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका विरोध उसके भाई मोहन लाल उर्फ मोनू ने किया था। आरोप था कि ७ नवंबर को कुछ लोग उसके भाई मोहन लाल उर्फ मोनू को घर से बुलाकर ले गए थे। बताया कि उसके भाई की हत्या कर गांव के डब्बू त्यागी के खेत में शव डाल दिया गया था। ८ नवंबर को शव बरामद हुआ था।
चार लोगों पर हुई थी एफआईआर
वादी सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए उसके भाई की हत्या के आरोप में गांव के राहुल पुत्र विनोद उर्फ पप्पू, जगपाल पुत्र अथ्रू, सौरभ पुत्र जगपाल निवासीगण गांव नावला जबकि कल्लू पुत्र चेतराम निवासी मंसूरपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
२५-२५ हजार का लगाया जुर्माना
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या ५ मैं हुई। दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद कोर्ट संख्या-५ के न्यायाधीश अशोक कुमार ने चारों आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने चारों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकी चारों पर २५-२५ हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
पीएम मोदी का स्कूली बच्चों संग मंत्री कपिलदेव ने सुना अभिभाषण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी स्थित भागवंती कन्या इंटर कॉलेज मे आज छात्राओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना। इस अवसर पर परीक्षा पर चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने छात्राओ के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना एवं प्रश्नोत्तरी के दौरान छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापक तथा शिक्षको ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया।
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी कालोनी क्षेत्र के शिवनगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बसन्त पंचमी के अवसर पर शिव परिवार, हनुमान जी एवं दुर्गा माता की मुर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर शुक्रताल से पधारे दंडी स्वामी महादेव आश्रम की महाराज के सानिध्य मे विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चार व हवन किया गया। इससे पूर्व सभी प्रतिमाओ की परिक्रमा गांधी कालोनी के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा तथा पंडित सुभाष चन्द द्वारा सभी मुर्तियो का तिलक व माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पंडित उमादत्त शर्मा, साधुराम शर्मा, उपेन्द्र कौशिक, के.के.शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, नीरज शर्मा,प्रदीप शर्मा,नमन शर्मा, बिटटू प्रधान, पंडित संजीव शंकर शर्मा, सुबोध शर्मा, सरदार सतपाल सिंह, सुदेश शर्मा,सन्तू पंडित आदि अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी को दी श्रृद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी सुधीर कुमार गर्ग एडवोकेट की रस्म तेरहवी एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। नगर की एटूजैड कालोनी, ग्रीन स्टेट निवासी समाजसेवी सुधीर कुमार गर्ग का विगत 17 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को निधन हो गया था। आज नगर के कूकडा ब्लॉक चौराहा स्थित देवलोक पैलेस मे आयोजित रस्म तेरवही एवं श्रृद्धांजलि सभा में पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यापार मंडल के पदाधिकारियो एवं गणमान्य लोगो ने स्व.सुधीर कुमार गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सरकार कर रही किसानों की अनदेखी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल सिंह मलिक को किसान संदेश अभियान का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए रालोद नेता तरसपाल मलिक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे तथा गांव दर गांव जाकर रालोद की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए तरसपाल मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित ना किए जाने से किसानो मे रोष है। जबकि कुछ मिलों पर तो गत वर्ष का भी गन्ना भुगतान बकाया है। तरसपाल मलिक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो वादे चुनाव के दौरान किए गए थे। उनमें से कोई भी वादा सरकार ने अभी तक पूरा किया है। ना तो किसानो की आय दोगुनी हुई है और ना ही किसानो का उत्पीडन रूका है। किसान जहां एक और गन्ना मूल्य घोषित ना होने से परेशान है, वहीं दूसरी और आवारा पशुओं ने किसानो का जीना दुर्भर कर दिया है। खेत मे किसानो की खडी फसलों का आवारा पशु नुकसान कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जब भी अधिकारियों को अवगत कराया जाता है तो कोई अधिकारी इस और ध्यान नही देते। प्रेसवार्ता मे बताया कि प्रदेश की जनता मंहगाई बेरोजगारी से परेशान है। परन्तु सरकार इस और ध्यान ना देकर वास्तविक मुददो से जनता का ध्यान भटका रही है। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार व मीरापुर विधायक चन्दन चौहान द्वारा पुरकाजी क्षेत्र में प्रस्तावित काउ सेंचुरी के बारे में बताया कि उनकी पार्टी व किसान काउ सेंचुरी के विरोध मे नही हैं। परन्तु कुछ किसानो के पटटे निरस्त कर व कुछ भूमिधर किसानो की जमीन एक्वायर कर काउ सेंचुरी बनाए जाने का विरोध है। उन्होने कहा कि जो सरकारी जमीन पडी है उस पर ही काउ सेंचुरी बनाई जानी चाहिए। यदि किसानो की जमीन पर काउ सेंचुरी बनाई जाती है तो किसानो के सामने विकट समस्या होगी। उन्होने जानकारी दी कि रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध मे मिला व उन्हे पूरी स्थिती की जानकारी दी गई है। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि इस सम्बन्ध मे वे सडक से लेकर विधानसभा तक किसानो की आवाज उठायेंगे। किसानो का किसी भी प्रकार से उत्पीडन बर्दाश्त नही होगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान रालोद नेता तरसपाल मलिक, पूर्व योगराज सिंह, कलम गौतम, अनिल विधायक, पूर्व चैयरमैन कृष्णपाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, अजित राठी, विकास कादियान, विधायक चन्दन चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, संजय राठी आदि अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे।
सड़क हादसे में एक की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दो बाइक में भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
ककरौली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी ५० वर्षीय इमरान पुत्र हाशिम बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से बिजनौर की ओर जा रहे थे। जब इमरान बेहड़ा सादात के समीप सड़क पर पहुंचे तो तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। जिससे इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल इमरान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार इमरान के ४ बच्चे हैं। घायल हुए दूसरे व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
दोनों बाइक सवारों ने नहीं लगा रखा था हेलमेट
बिजनौर बेहड़ा सादात मार्ग पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि यदि इमरान हेलमेट लगाए होते तो बच सकते थे।
फरियादियों की सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में आये फरियादियो की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चकबन्दी अधिकारी के द्वारा अपने न्यायालय कक्ष में जनसुनवाई की गयी जिसमे आये फरियादियो की परेशानियो को सुनकर उनका निस्तारण किया गया एवं सम्बिधत अधिकारियो को जल्द से जल्द फरियादियो की समस्या का निस्तारण करने हेतु निर्देश दिये गये
प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खण्ड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देशानुसार पंकज अग्रवाल खंड शिक्षा अधिकारी खतौली द्वारा निम्नलिखित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया- प्रा०वि० अतरपुरा, ३५ बच्चों के सापेक्ष १७ उपस्थित। प्रा०वि० याहियापुर, ५२ बच्चों के सापेक्ष ३१ उपस्थित। प्र०अ० को कायाकल्प के सभी पैरामीटर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। कक्षाकृकक्षों को सुसज्जित करने के निर्देश दिये गये। विद्यालयों मे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। प्र०अ० को नियमित रूप से पुस्तकालय पर ध्यान देने के लिए कहा गया। विद्यालयों मे नामांकित सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये गये। निपुण भारत के लक्ष्य को पूरा करने तथा विद्यालय की दीवार पर लिखवाने के लिए निर्देशित किया गया। शिक्षक संदर्शिका पाठ्यक्रम से शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
शिव मंदिर में हुआ भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर की फ्रेंडस कालोनी स्थित बैजनाथ शिव मंदिर में अनुज तिवारी के शुभ हाथों से खाटू श्याम मंदिर का शिलान्यास हुआ। पंडित अनुज तिवारी द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूजन कराया गया। इस अवसर पर संजय पाल, हिमांशु त्यागी, संजय सैनी, डॉक्टर नरेन्द्र कुमार त्यागी, प्रवीण त्यागी, शिवम पाल, ब्रहमपाल, मुन्ना लाल तिवारी,अनुज तिवारी आदि मंदिर कमैटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
पैदल गश्त कर एडीजी-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गणतंत्र दिवस के मौके पर शासन के निर्देशों के क्रम में एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और एसएसपी संजीव सुमन देर रात उत्तराखंड बॉर्डर से सटे पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव दादुपुर एवं ग्राम शेरपुर पहुंचे। आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों गांव वालों की समस्याएं सुनी और गोष्ठी आयोजित कर उनके साथ सीधा संवाद किया।
एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगिक विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा और कानून व्यवस्था शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार रात को प्रदेश की सीमा से सटे गांव में प्रवास किया गया। बताया कि रात्रि विश्राम कर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान गांव वालों और सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गांव में पैदल गश्त एवं गोष्ठी करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी ली गई।
सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी ली
गांव वालों की समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य तथा होने वाली अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। गौ-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और कार्यवाही करने के लिए बनायी गयी कार्ययोजना का आंकलन किया गया।
ग्राम प्रहरियों को दिए आवश्यक निर्देश
एसएसपी ने बीट आरक्षी और ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्टर नंबर ०८ की प्रविष्टियों की चेकिंग एवं सत्यापन किया तथा सीमा सुरक्षा के सटीक आंकलन के उद्देश्य से पुलिस बैरियर और नाका एवं ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा-दिशा आदि की चेकिंग की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों के बारे में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों ने अपने सीमा क्षेत्र के गांव में रात्रि प्रवास कर गांव वालों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया।
गणतंत्र दिवस व वसंतोत्सव संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पी. आर. पब्लिक प्रांगण में ७४ वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्सव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती मीना सिंघल जी ने भारत की आन व शान तिरंगे झंडे को फहराया । सभी ने राष्ट्रगान गाया व भारत की और झंडे की शान में नारे लगा कर वातावरण में उत्साह भर दिया । उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणावादिनी के समक्ष श्री मती सरोज गुप्ता जी व प्रधानाचार्या श्री मती मीना सिंघल जी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया । वसंत के दिन मां सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था ।सर्वप्रथम कक्षा सात से वर्णिका व रिया पाल ने मां सरस्वती की वंदना करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कक्षा आठ से जैस्मीन व कक्षा सात से यश ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रकट किए । कक्षा चार की अराध्या और सात के अंशिका और सिद्धार्थ ने देशभक्ति गीत गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।नर्सरी कक्षा के प्यारे प्यारे खिलते हुए फूलों ने अपने नृत्य के द्वारा अपने कला को बिखेरा जिसे देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए। कक्षा पंचम और षष्ठ की आरोही , अपेक्षा , दृष्टि , डिंपल आदि ने राजस्थानी नृत्य किया और कक्षा छह , सात और आठ के छात्राओ ने पंजाबी गिद्धा प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में अनेकता में एकता नाटिका द्वारा अनस, तेजस, दिव्यांश , वंशिका आदि ने बच्चो को देश की रक्षा के लिए तन,मन, धन से तैयार रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने संविधान कब और कैसे बना के बारे में बताया व ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता कक्षा छह से अक्षित कौशिक व कक्षा सात की कृति अरोरा को पारितोषिक व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया । अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी का पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एस. डी.ग्लोबल स्कूल के प्रगण मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस व वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। एस. डी. ग्लोबल स्कूल के निर्देशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने ध्वजारोहण करके स्कूल का गौरव बढ़ाया व स्कूल के निर्देशक डा० सिद्धार्थ शर्मा व प्रधानाचार्या अनु मलिक ने मिलकर २६ जनवरी २३ को ही वसंत पंचमी के उपलक्ष्य मे मां सरस्वती की पूजा अर्चना की व उनके चरणों में फूल अर्पित किए व बताया की वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है इस दिन जीवन मे सुख-शान्ति और सफलता की कामना के साथ मां सरस्वती का पूजन किया जाता है शास्त्रों के अनुसार इसी दिन माँ सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थी वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान, वाणी और शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं २६ जनवरी गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है भारत की आजादी के बाद ९ दिसम्बर १९४७ को संविधान सभा बनाने की शुरुआत की ! संविधान को बनने में २ साल ११ महीने १८ दिन का समय लगा ! गघन विचार, विमर्श, मंधन, कई बैठकों के बाद बनाए गए इस संविधान को देश मे २६ जनवरी १९५० कॉ लागू किया गया और भारत को लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है में एस. डी. ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र – छात्राओं ने बहुत से देश भक्ति गीत, स्वतंत्रता सेनानियों का पात्र, नृत्य व भाषण भी दिए व सरस्वती पूजा के बाद सरस्वती वंदना भी की व छात्र – छात्राओं व अध्यापक – अध्यापिकाओं ने मिलकर गणतंत्र दिवस पर रैली भी निकाली, व नारे भी लगाए और वीर सपूतों को याद भी किया। सभी ने मिलकर तिरंगे के नीचे राष्ट्रगान गाया व तिरंगे को सलामी भी दी ! इस कार्यक्रम में एस. डी. ग्लोबल स्कूल के बच्चे उमर, सृष्टि, अभिषेक,नबील, सैफ्फुल्ला, विभोर, कामना,विनय, यसिका ,कुषा, राधिका, सताक्षी, राशी, मेहर, जासिया, शगुन, तरुशी, कनक, विभाशु, आदि का विशेष योगदान रहा ! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति गोयल ,(संयोजक) रवि, (संयोजक) ईशा शर्मा, रूपा, दीपावली, अमिता ,निशा, सोनिका शर्मा, मिनाक्षी, श्वेता जैन, रूचि ,अभिलाषा, सागर, सुमित गुप्ता, अरविन्द ,राहुल ,सुभाष, अंकित ,आदेश, आदि का सहयोग रहा।
मां सरस्वती की चेतना विश्व में व्याप्तः स्वामी ओमानन्द
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ में श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में ज्ञान विज्ञान, कला संगीत साहित्य की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती का अवतरण दिवस बसंत पंचमी महोत्सव उनकी पूजा आराधना के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर अपने प्रवचन मे भागवत पीठाधीस्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि ऋतुओं में सर्व श्रेष्ठ ऋतु प्रकृति का श्रृंगार करने वाली बसंत पंचमी मां सरस्वती का आज अवतरण दिवस है। उन्होंने कहा कि श्वेत वस्त्र धारण करने वाली मां सरस्वती का स्वरूप पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह और हिमालय के बर्फ के समान श्वेत होता है। ये श्वेत वर्ण उनके सत्व गुण का परिचायक होता है। हंस और मयूर उनके वाहन हैं। हंस नीर क्षीर विवेक का प्रतीक हैं।
प्रसाद वितरण किया गया
स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि मां सरस्वती की कृपा से अज्ञान रूपी अंधकार नष्ट हो जाते हैं, जिसकी रचना महर्षि याज्ञवल्क्य ने की थी। सरस्वती कवज के द्वारा भी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जो असंख्य मंत्रो का संग्रह है। मां सरस्वती की चेतना सारे विश्व मे व्याप्त है। मां सरस्वती ही जगत को ज्ञान विज्ञान का वरदान देती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र उप्रेती, आचार्य अरुण भट्टराई, आचार्य डॉ. अंकुश कुमार, आचार्य जानकी प्रसाद, श्रीमती जौनी रानी, आचार्य युवराज, आचार्य ठाकुर प्रसाद, दीपक जी और विद्यालय के छात्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।


