Muzaffarnagar News: डीजल में मिलावट और घटतौली के मामले, छापे से मचा हड़कम्प
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। लगातार महंगा हो रहे पेट्रोल डीजल में मिलावट और घटतौली के मामले भी बने हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में उपभोक्ता द्वारा डीएम वार रूम पर शिकायत की गयी तो पूरी टीम ने डीएम के निर्देश पर पेट्रोल पम्प पर छापामार कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण किया।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र एके राणा द्वारा विकासखंड सदर के रुड़की रोड पर स्थित मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को शिकायत की गयी थी कि पेट्रोल पम्प पर कम तेल दिया जा रहा है।
#मुजफ्फरनगर घटतौली की शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक सदर द्वारा विकासखंड सदर के मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। pic.twitter.com/dv5TNQofgy
— News & Features Network (@mzn_news) October 27, 2021
एके राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र ने बताया कि डीएम कार्यालय से मिले दिशा निर्देश के बाद उनके द्वारा विकासखंड सदर में माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया।
उनके साथ हरीश प्रजापति वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान भी इस कार्यवाही में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर जाकर कमतौल की शिकायत की जांच की गई, जिसके अंतर्गत माडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप की मशीनों की भी जांच की गई एवं पेट्रोल पंप डीलर को निर्देशित किया गया।

