Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मतदान से अगले दिन जाम में फसें नागरिक हलकान

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में दो दिन बाद फिर खिली धूप व मतदान से अगले दिन बाजारों में उमडी भीड से जाम का सामना करना पडा। नगर के मुख्य चौराहो अस्पताल चौक, मीनाक्षी चौक, भगत सिंह रोड, रूडकी रोड़ इत्यादि पर दिन में जाम की समस्या से नागरिकों को जूझना पडा। इसका मुख्य कारण यह भी रहा कि गत दिवस मतदान के दिन छुट्टी व दो दिनों से सर्दी के बाद निकली धूप में आम दिनचर्या के लिए लोगों की आवाजाही जारी रही।

नगर में लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए काफी देर तक लोगों को इंतजार करना पडा। नगर में जाम की समस्या कोई नई नहीं है आये दिन जाम की समस्या से नगरवासियों को जूझना पड़ता है

जिस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि दो दिन की सर्दी व छुट्टी के बाद खुले बाजार से ग्राहकों की उमड़ी भीड के कारण दुकानदारों के चेहरे भी खुशी की लहर दिखाई दी।

 

खिली धूप, मौसम में आई गर्माहट

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम ने जहां करवट बदल ली थी और एक बार फिर सर्दी ने अपने पांव पसार लिये थे जहां सर्दी से लोग सुबह शाम अपने घरों में रहने को मजबूर हो रहे थे वहीं शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और सुबह के समय तेज निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की।

तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ। हालांकि ठंड का आलम अभी सुबह शाम जारी रहेगा। लेकिन इसी तरह से धूप निकलती रही तो जल्द ही मौसम करवट बदलेगा और गर्मी की ओर बढेगा।

 

सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर जताया आभार

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर जिला प्रशासन को बधाई प्रेषित की गई एव जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में सभी जगह चुनाव आयोग एव प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर हम चुनाव आयोग एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, सुशील सिंघल, भूरा कुरेशी, प्रवीन जैन, शिव कुमार सिंघल, कार्तिक गोयल, आदि अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रह। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + nineteen =