Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ठंड अभी नहीं होगी कम, जारी रहेगा सितम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शनिवार से बिगडे मौसम का असर रविवार के भी बदस्तूर जारी रहा। पूरी रात हुई बारिश सुबह लगभग ग्यारह बजे के करीब रूकी और दिन में भी कई बार रूक-रूककर होती रही। दिनभर शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। ठंड की वजह से बाजारों में ग्राहक कम दिखाई दिये और सड़कों पर चहल-पहल कम दिखाई दी।

सुबह से चली शीतलहर लगातार चलती रही। बारिश होने से किसान खासे परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। शनिवार को बारिश जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। शहर की गलियों और मुख्य मार्गों पर कीचड़ व जलभराव हो गया है। चिकित्सकों का भी कहना है कि बार बार मौसम बदलने तथा बारिश होने से सर्दी बढ़ रही है।

बारिश में भीगने से बचें। बारिश में भीगने से सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी होने की संभावना रहती है, जबकि छोटे बच्चें बिटर डायरेया की चपेट में आ सकते है। आवश्यकता पड़ने पर योग्य चिकित्सक से जरूर सलाह लें। ठंड से बचाव को गर्म कपड़ों का सहारा लें।जनवरी धीरे धीरे समाप्ति की ओर चलने लगा है मौसम का मिजाज दिनो दिन बढ रहा है ठंड भी लगातार बढ रही है

वहीं धूप पिछले एक सप्ताह से नहीं निकली केवल एक दिन हल्की धूप निकली थी। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात होने से सर्दी बढ़ जाती है। बारिश में भीगने से सर्दी, जुखाम, बुखार, खांसी होने की संभावना रहती है। जबकि छोटे बच्चे विंटर डायरेया की चपेट में आ सकते है। आवश्यकता पड़ने से योग्य चिकित्सक से सलाह लें।

गर्म कपड़ों का सहारा लें। बच्चों और बुजुर्गो को खासकर घर से बाहर जाने से रोके।ठंड से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। देर रात्रि से रही बारिश ने एक बार फिर ठंड को और बढ़ा दिया है। गरीब लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हाल यह हो गया है कि आदमी ही नहीं पशु भी आग तापने को मजबूर हो गए हैं। बारिश के काराण सर्दी का मौसम अपने यौवन है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के बावजूद आग तापने पर मजबूर रहे।

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। बाजारों में कुछ दुकानें तो देर से खुली और कुछ दुकानदार बारिश का मौसम देखकर दुकान पर नहीं आये। बारिश से लोग भी बहुत कम सडकों पर निकले जाम की स्थिति से भी निजात रही। मौसम को लेकर किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींची हुई हैं। किसानों को डर है कि खराब मौसम में बारिश के साथ ओलावृष्टि न हो जाए। बारिश के बीच शीतलहर चलने से ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 7 =