वैश्विक

Ukraine के मसले पर और बढ़ा तनाव, अमेरिका ने यूक्रेन के लिए भेजी US Military Aid

Ukraine  के मसले पर अमेरिका और रूस के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. यूक्रेन ( Ukraine) और रूस (Russia) की सीमा के पास तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य मदद ( US Military Aid) दी है. रूस की ओर से संभावित आक्रमण को देखते हुए यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य सहायता शुक्रवार रात से पहुंचनी शुरू हो गई है.

अमेरिका ने Ukraine को घातक हथियारों की पहली खेप पहुंचाई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए गोला-बारूद समेत करीब 2 लाख पाउंड की घातक हथियार सहायता भेजी गई है. कीव में अमेरिकी दूतावास की ओर से ये जानकारी दी गई है. 

https://twitter.com/USEmbassyKyiv/status/1484879145842655236?s=20

अमेरिकी दूतावास की ओर से एक ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि Ukraine के फ्रंट लाइन रक्षकों के लिए गोला-बारूद सहित लगभग 200,000 पाउंड की घातक हथियारों की सहायाता शामिल है. दूतावास ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि साल 2014 के बाद से 2.7 बिलियन डॉलर की सहायता रूसी आक्रामकता के मुकाबले के लिए यूक्रेन को दी गई है जो ये प्रदर्शित करता है कि अमेरिका यूक्रेन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन (Ukraine) के साथ अपनी सीमा पर एक बड़े सशस्त्र बल को इकट्ठा किया है और 10 फरवरी से शुरू होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए यूक्रेन के उत्तर में बेलारूस में सेना और हथियार भेजे हैं. पुतिन ने सुरक्षा गारंटी की मांग की है जो यूक्रेन को कभी भी नाटो (NATO) में शामिल होने से रोकेगा.

अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने उन मांगों को खारिज कर दिया है. यूक्रेन (Ukraine)  पर हमले की आशंका के बीच रूस ने क्षेत्र में और अधिक सैन्य अभ्यासों की घोषणा करके अपनी गति और तेज कर दी है. हालांकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) का कहना है कि यूक्रेन (Ukraine)  पर हमले की उनकी कोई योजना नहीं है.

https://twitter.com/mfa_russia/status/1485041539218870273?s=20

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twelve =