Muzaffarnagar News: साबइर हैल्प सैन्टर का सराहनीय कार्य जारी, अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा ठगी करने वालो से रूपये वापस कराने का काम लगातार जारी है। आवेदक केशव शर्मा मौ० गणेशपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फोन के माध्यम से १,१८,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना खतौली पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए धोखाधडी की धनराशि को ट्रैस कर सम्पूर्ण धनराशि १,१८,०००- रुपये मे से १०,०००- रूपये आवेदेक के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है। आवेदक राहुल कुमार निवासी ग्राम बेहडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ३१,४९९- रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मूलपे एंड खाता बुक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ३१,४९९- रुपये मे से ६५००- रूपये आवेदेक के खाते में वापस कराये गये। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है।
आवेदक जितेश कुमार निवासी साउथ सिविल लाइन थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खाते मे पैनकार्ड के अपडेशन के नाम पर ८५,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कैशफ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ८५,०००- रूपये को आवेदेक के खाते में वापस कराया गया।
कई को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा 01 अभियुक्त सागर उर्फ चुन्नु पुत्र स्व0 अनिल निवासी मौहल्ला आन्नदपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर को मौहल्ला आन्नदपुरी से गिरफ्तार किया ।
अभियुक्त के कब्जे से 21 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा 01 अभियुक्त राजवीर पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम भदौला थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को जंगल ग्राम दादपुर नदी के किनारे से अवैद रूप से कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, 15 लीटर अपमिश्रित शराब 01 किलोग्राम यूरिया व शराब बनाने के उपकर तथा 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए।
अलग अलग स्थानों से कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा 01 जिला बदर अभियुक्त मेहताब पुत्र साजिम निवासी कस्बा व थाना छपार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा वांछित अभियुक्त सर्वेश पुत्र चरणपाल निवासी ग्राम तुलहेडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम कुतुबपुर झाल से गिरफ्तार किय।
इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उि0न0 नेत्रपाल सिंह द्वारा 01 अभियुक्त सागर कुमार पुत्र मुन्ना सिंह निवासी टण्ढेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को नहर पटरी सम्भल हेटा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 40 पव्वे अवैध देशी शराब तोहफा मार्का बरामद हुई।
इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उि0न0 अवधेश कुमैर शर्मा द्वारा 01 अभियुक्त कपिल पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम तुलहेडी थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को नडिंगडेरा रोड ग्राम पिथौरा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 90 पव्वे अवैध देशी शराब तोहफा मार्का बरामद हुई।
इसके अलावा महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुकम्मिल पुत्र जमील निवासी बसी थाना शाहपुर जनपद मुपफ्फरनगर को रोडवेज बस स्टैण्ड मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।


