Muzaffarnagar News: प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दुनिया से खास तौर से भारतीय उपमहाद्वीप में शायद ही कोई एसा हो जो मदर टेरेसा को न जानता हो अगस्त १९१० को मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे शहर में जन्मी मदर टेरेसा आज भी अपनी च्श्मिशनरीज ऑफ चौरिटीज् संस्था के रूप मे लोगों के बीच जीवित मानी जाती है आज पूरा देश ही नही बल्कि दुनिया मदर टेरेसा की ११२ वी. जयंती मनाकर उन्हे याद कर रही है एस. डी. ग्लोबल स्कूल में मदर टेरेसा की जयंती पर गतिविधि आयोजित की गई
जिसमे छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चित्र बनाये। स्कूल के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने मदर टेरेसा से सम्बन्धित कुछ बातें भी बताई कि सेवा भाव का दूसरा नाम है मदर टेरेसा मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक सत्यासिनी और ईसाई धर्म प्रचारक थी उन्होने असाध्य बीमारी से पीड़ित रोगियों व गरीबों को अपनी ममता व प्रेम लुटाकर अपना जीवन सेवा भाव मे समर्पित कर दिया
वही स्कूल की प्रधानाचार्या अनु मलिक ने कहा कि मदर टेरेसा द्वारा स्थापित संस्था मिशनरीज ऑफ चौरिटी आज १२३ मुल्कों में सक्रिय है, इसमे लगभग ४५०० सिस्टर है, मदर टेरेसा को १९७९ में नोबेल शान्ति पुरस्कार भी मिला। भारत रत्न, टेम्पटन प्राइज, ऑर्डर आफ मैरिट और पदम श्री से भी मदर टेरेसा को नवाजा गया है।
मदर टेरेसा के पास ५ देशों की नागरिकता भी थी । कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल, ईशा शर्मा, रूपा, दीपावली, श्वेता जैन, दीपिका, मोनिका वर्मा , अमिता , रूचि, सोनिका शर्मा, अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, आदेश कुमार , निखिल, सुभाष ,रमनीश आदि का सहयोग रहा।

