Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपिल देव अग्रवाल का अभिनंदन समारोह, लगाए भारत माता की जय के जयकारे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा का वर्ष २०२२-२३ कि दायित्व बोध एवं अभिनन्दन कार्यक्रम शुक्रवार को मूल चन्द रिसोर्ट मेरठ रोड पर रात्री ८ बजे आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश जी, क्षेत्रीय मन्त्री नरेश गोयल, प्रा० उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, प्रा०महासचिव डॉ आर.के.सिंह, प्रा० वित्त सचिव अशोक गुप्ता का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर की सभी शाखाओं के सदस्यों द्वारा रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया सभी शाखा सदस्यों ने मंच से श्री दुबलिश जी को शुभकामनाएं दी।

मुजफ्फरनगर की सभी शाखाओं के दायित्वधारियों ने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की सभा में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का शाखा दायित्वधारियों ने पूरी गर्म जोशी से पटका व माला पहनाकर स्वागत किया शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने अपने स्वागत भाषण में श्री दुबलिश जी को शुभकामनाएं दी 

सभी अतिथियों का स्वागत किया अध्यक्ष सुनील गर्ग ने पिछले दो वर्षो में शाखा के सभी सदस्यों के तन-मन-धन से साथ देने पर सभी सदस्यों को बहुत ही सुन्दर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस कार्य में संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व सचिव डॉ नितिन जैन का पूर्ण सहयोग रहा। वर्ष २०२२-२३ के अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट वह उनकी कार्यकारिणी को प्रा० महासचिव डॉ आर.के.सिंह जी ने शपथ दिलाई इस अवसर पर शाखा में सात नये सदस्यों को शाखा परिवार में शामिल किया गया।

मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने बोलते हुए कहा कि सम्राट शाखा ने सभी मुजफ्फरनगर की शाखाओ को एक मंच पर एकत्रित करके बहुत सराहनीय कार्य किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं उन्होंने अपनी चुनाव में जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अति विशिष्ट अतिथि श्री अनुराग दुबलिश जी ने शाखा द्वारा पिछले दो सालों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की

उन्होंने शाखा को स्थाई प्रकल्प में बड़ा प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल जी ने शाखा अध्यक्ष बनने पर शाखा के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सबने जो उनमें विश्वास व्यक्त किया है वो उसे अवश्य ही पूरा करेंगे । दो समयबद्धता पुरस्कार के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सभी अतिथियों को शाखा की और से उपहार देकर सम्मानित किया गया। शाखा सचिव कीमती लाल जैन ने आये हुए सभी अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कुलदीप भारद्वाज व मोनिका शर्मा जी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शाखा के अड़तीस सदस्यों का परिवार सहित सहयोग रहा।

मंत्री कपिलदेव का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,जिला महामंत्री प्रवीण जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व जिला सह संयोजक भाजपा तरुण मित्तल, दलजीत सिंह, अतुल गोयल, दाल मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण मित्तल, शिवकुमार सिंघल,कार्तिक गोयल, सुनील वर्मा एव पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

बुकें देकर राज्य मंत्री का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों ने गांधीनगर स्थित राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल मालाएं पहना एवं बुके देकर किया जोरदार स्वागत और लगाए भारत माता की जय के जय कारे । यहां पहुंचे सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने जहां एक तरफ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को बाजार और व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

तो वहीं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मेरी जीत में जिले की जनता और सर्राफा व्यापारियों का भी अहम रोल रहा है । मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि तमाम जनता और सर्राफा व्यापारियों का आभारी हूं तो वहीं व्यापारियों की समस्या को सुनते हुए उन्हें जल्द ही समस्या के निदान का भी आश्वासन् दिया है । इस दौरान गोपाल कृष्ण सर्राफ, विनय वर्मा, श्याम बाबू, राम बाबू, संजीव वर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 7 =