Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कांग्रेस कमैटी मुजफ्फरनगर ने एक ज्ञापन महंगाई को लेकर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपा। उन्होंने कहा कि पहले से ही देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। जिससे देश प्रदेश की है कि त्रस्त है। जनता की दिनचर्या बहुत मुश्किल परिस्थिति में है, ऐसे में लगता भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के किसानों से आन्दोलन का बदला उर्वरक की कीमते बढ़ाकर लिया है और एक अप्रैल से जनता पर एक लाख पच्चीस हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की महगाई का बोझ डाल दिया है।

डी०ए०पी० खाद की कीमत १५०- प्रति बैग से बढाकर १३५०- कर दी गयी है। इसी तरह एन०पी० के बाद की प्रति बैग ११०- रुपये बढ़ाकर १४००- रूपये प्रति बैग कर दी गयी है। इस तरह से ७५००- करोड़ का बोझ किसानों पर डाला गया है। २- १२ दिन से लगातार दसवी बार पैट्रोल डीजल की कीमते बढ़ी है। १२ दिनों में पैट्रोल की कीमत ७.२० रूपये बढ़ाई गयी है।

इस तरह ५२३५३ करोड़ रूपये का अतिरिक्त बोझ जनता पर ढाला गया है। इसी तरह रसोई गैस की कीमत १४०- रुपये प्रति सिलेण्डर से अधिक बढाकर २५ हजार करोड़ रूपये से अधिक का मार जनता पर डाला गया है। एक अप्रैल से सरकार में पी०एफ० एकाउन्ट पर ढाई लाख से ज्यादा की कमाई पर कर लगा दिया है।

आधार तथा पैन कार्ड लिंक करने पर भी वसूली शुरू कर दी गयी है। इस तरह से मंहगाई व कर बढाकर आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया गया है। अतः जिला व शहर का कांग्रेस कमेटी और सभी फन्टल संगठन जनपद मुजफ्फरनगर आपके द्वारा महामहिम से मांग करते हैं कि जनता की कठिनाईयों को देखते हुए जनहित में केन्द्र सरकार द्वारा बढी हुई कीमतों को करो को तत्काल प्रभाव से वापिस कराया जाये।

जिससे आम जनता राहत की साँस ले सके। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, महेश विश्वकर्मा, नवीन शर्मा, नरेश कुमार, रतन कुमार, गुफरान काजमी, अजय चौधरी, मुकुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, धीरज माहेश्वरी, रतनकुमार भारद्वाज, योगेंद्र, मोहसीन पुण्डीर, इकबाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =