Muzaffarnagar News: अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस Championship २०२१-२२ में तीन खिलाड़ी चयनित
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस Championship २०२१-२२ में एसडी डिग्री कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। डीएन कॉलेज मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दूसरा और तीसरा स्थान मिला। महाविद्यालय की इशिका और वंशिका का खेल शानदार रहा।
विश्वविद्यालय की टीम में चार खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, जिसमें से सनातन धर्म महाविद्यालय से ही तीन महिला खिलाड़ी चयनित हुई हैं। जिसमें इशिका बीएससी प्रथम वर्ष, गुलाफसा एमए प्रथम वर्ष तथा वंशिका बीएससी प्रथम वर्ष है। इसी क्रम में एक छात्रा कुमारी नलिन बीए प्रथम वर्ष का भी चयन विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में हुआ।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्राचार्य सुधीर पुंडीर और बेटियों की पीठ थपथपाई। डॉ. एसएन सिंह को भी बधाई दी।
शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ एसएन सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। मौके पर डॉ. बिशंबर पांडे, डॉ. अजय पाल सिंह, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, अंशुल शर्मा, नागेंद्र, नितिन कुमार, चंद्र मनी रवि आदि मौजूद रहे।
आपदा प्रबंधन (भूकम्प) के विषय में कराई मॉक ड्रिल
मुजफ्फरनगर। एम जी वर्ल्ड विजन विद्यालय में आपदा प्रबंधन के बारे में छात्रों को एक मॉक ड्रिल कराई गई। विद्यालय के सभी छात्रों ने २ मिनट के अंदर विद्यालय खाली किया व भूकंप से बचने के उपायों को जाना ।विद्यालय को खाली कराकर भूकंप के बारे में जानकारी दी गई कि यदि हमें भूकंप के बारे में पता चलता है तो किस प्रकार से बचना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी ने छात्रों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन का पहला चरण है खतरों की पहचान। इस अवस्था पर प्रकृति की जानकारी तथा किसी विशिष्ट अवस्थल की विशेषताओं से संबंधित खतरे की सीमा को जानना शामिल है।
साथ ही इसमें जोखिम के आंकलन को भी शामिल किया जाता है । सूखा, बाढ़, चक्रवाती तूफानों, भूकम्प, भूस्खलन, वनों में लगनेवाली आग, ओलावृष्टि, टिड्डी दल और ज्वालामुखी फटने जैसी विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है, न ही इन्हें रोका जा सकता है, लेकिन इनके प्रभाव को एक सीमा तक जरूर कम किया जा सकता है, जिससे कि जान-माल का कम से कम नुकसान हो।

