उत्तर प्रदेश

UPTET 2021 में घोर लापरवाही बरती गई, परीक्षा नियामक प्रधिकारी संजय कुमार उपाध्याय गिरफ्तार

UPTET 2021  के लीक हुए प्रश्नपत्र मामले से जुड़े लोगों की लगातार गिरफ्तारियां एसटीएफ की ओर से की जा रही है। मंगलवार को योगी सरकार ने परीक्षा नियामक प्रधिकारी संजय कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया था। उसके बाद देर रात एसटीएफ ने संजय उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।

अब उनसे एसटीएफ के अधिकारी पेपर लीक से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है। यूपी टीईटी पेपर लीक मामले में अब तक की यह सबसे बड़ी गिरफ्तारी है।बताया यह जा रहा है कि, परीक्षा नियामक प्रधिकारी संजय उपाध्याय टीईटी की परीक्षा को सम्पन्न करवाने को लेकर अपने उत्तरदायित्व को अच्छे से नहीं निभा पाए हैं।

 यह भी आरोप है कि उन्होंने एक गैर जिम्मेदार दिल्ली के प्रेस मालिक राय अनूप प्रसाद को टीईटी के पेपर छापने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस पूरे प्रकरण को योगी सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। एसटीएफ ने बताया, कि इस प्रकरण में अभी और भी गिरफ्तारी होनी शेष हैं।

योगी सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को निलंबित कर संजय उपाध्याय को बेसिक शिक्षा निदेशालय से अटैच कर दिया था। एसटीएफ ने बताया, कि टीईटी परीक्षा को संपन्न करवाने को लेकर परीक्षा नियामक अधिकारी ने घोर लापरवाही बरती है। एसटीएफ के पास इसके प्रमाण भी हैं। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21453 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 14 =