Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- गांव सीकरी में युवक का शव पेड से लटका मिला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव सीकरी में एक दलित युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक पत्नी के मायके जाने से युवक परेशान था। परिजनों ने सुसाइड के बाद किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भोपा इलाके के गांव सीकरी में सोमवार सुबह खेतों के पास पेड़ पर एक दलित युवक का शव लटका मिला। एक राहगीर ने सबसे पहले शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक की पहचान गांव के ही २४ वर्षीय दलित युवक शौकीन के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक शौकीन का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। ४ महीने पहले उसकी शादी बिजनौर की मंडावर तहसील के गांव इनामपुर की लड़की से हुई थी। लेकिन विवाद होने के बाद पत्नी करीब १० दिन पहले मायके चली गई थी। शौकीन समझौते के बाद पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था। रविवार को शौकीन की पत्नी को लेने के लिए ससुराल वाले आए थे। सोमवार सुबह शौकीन की पत्नी फिर से मायके लौट गई।

तो उसने स्वजन पर नाराजगी जाहिर की। आशंका है कि पत्नी के वापस मायके जाने से परेशान होकर ही शौकीन ने आत्महत्या कर ली। शौकीन के स्वजन ने पुलिस से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 13 =