Muzaffarnagar News: रजवाहे में मिला युवक का शव
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कल से लापता चल रहे व्यक्ति का शव थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव लुहारी के रजवाहे मे मिलने से परिजनो मे हडकम्प मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पूर्व रामपुर तिराहे के समीप सडक पार करते वकत् कार की टक्कर से मजदूर घायल हो गया था।
जिसके बाद आरोपी कार चालक उक्त युवक को उपचार दिलाने की बात कहते हुए उसे अपने साथ ले गया। चर्चा है कि रास्ते मे मौत होने पर कार चालक ने उसे शव को चरथावल क्षेत्र में फेंक दिया। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले मे भागदौड कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गंाव बसेडा निवासी मनोज छपार में सहारनपुर मार्ग पर रामपुरी निवासी लोकेश कबाडी के गोदाम पर नौकरी करता था।
बृहस्पतिवार को दोपहर कबाड से भरा ट्रक धर्म कंाटे पर तुलवाने के लिए सडक पार कर रहा था। इसी दौरान स्विफ्ट कार की टक्कर से वह घायल हो गया। उपचार दिलाने के लिए चालक उसे अपनी कार में डालकर अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कार चालक ने उसका शव चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा नहर मे फैंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब मनोज अपने घर नही पहंुचा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर चिन्ता सताने लगी।
उन्होने इस समबन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर भागदौड शुरू की। पुलिस को गोदाम के समीप खून पडा दिखा। इस मामले मे जांच पडताल कर रही पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे शव की शिनाख्त कराकर पंचनामा भर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

