Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तबादला नीति के विरोध में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दो घण्टे का किया कार्य बहिष्कार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा मुजफ्फरनगर का पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दो घण्टे समय ०८ः०० से १०ः०० बजे तक का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। जिसमे इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर समस्त अस्पताल बन्द रहा।
धरने को सम्बोधित करते हुए डी०पी०ए० के जिला मंत्री मनोज त्यागी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ मे बैठे अधिकारी सरकार को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। गलत स्थानान्तरण नीति बनाकर सरकार और कर्मचारियों के बीच में खाई बनाने का काम करे रहे है जो कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। डी०पी०ए० के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी ने कहा स्थानान्तरण नीति मे स्वयं के अनुरोध को भी शामिल किया जायें।
स्टॉफ नर्स एसोसिएशन की जिला मंत्री श्रीमति सरिता चौधरी ने कहा सरकार को अगर स्थानान्तरण करने ही हैं तो फरवरी और मार्च में कर दिये जाने चाहिए। अन्त मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे के० सी० राय ने कहा अगर सरकार ने मांगे नही मानी तो यह दो घण्टे का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकालीन मे भी बदल सकता है।
धरने में मुख्य रूप से डा० नवनीत बंसल, डा० संजीव गुप्ता, मौ० हारून, मौ० निसार अली,संजीव कुमार लाम्बा, अनिल कुमारशोराज सिंह, श्रीमति अखिलेश त्यागी, श्रीमति वन्दना, श्रीमति जसवीर कौर,विपिन कुमार, श्रीमति संतोष गुप्ता,राजकुमार गिरी, अजय कुमार, सुनील, मौ० जमील आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =