Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रूडकी रोड पर युवक का शव मिला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नगर की रूडकी रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नगारिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त नगर के रूडकी रोड पर राहगीरो मे उस समय कौतूहल मच गया कि जब लोगो ने देखा कि सडक किनारे एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है।

राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी।

अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eighteen =