Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी क्षेत्र में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि गांव खाईखेड़ी निवासी २२ वर्षीय सुमित कुमार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉला उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ना ढोने के लिए लगा रखा था। जिसे वह स्वयं चलाता था। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब ११ बजे वह शेरपुर खादर गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में ले जा रहा था। जब वह धमात गंग नहर पुल के पास पहुंचा तो ट्रॉले में लदा कुछ गन्ना उसके ऊपर गिर गया।

इस दौरान वह गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =