Muzaffarnagar News: गांव में हो रही खाई बाड़ी व सट्टे के कारोबार को बंद कराने की मांग
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में सट्टे की खाईबाड़ी करने की शिकायत करने वालो को धमकी देने वाले सट्टेबाजों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज क्रांति सेना का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम प्रशासन अमित कुमार से मिला।
इस अवसर पर क्रांति सेना नेताओ ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसोली में हो रही सट्टे की खाई बाड़ी की ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर दबंगों द्वारा ग्रामीणों को धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में गांव में हो रही खाई बाड़ी व सट्टे के कारोबार को बंद कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
मगर शिकायत पर कोई कार्यवाही ना होकर उल्टा शिकायत दर्ज कराने वालों पर उल्टा मुकदमा दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, शैलेंद्र शर्मा, शैंकी शर्मा, रिता देवी, ओम कली देवी. संतोष देवी, सुमन देवी,रामवीर सिंह, बबलू कुमार, सतबीर सिंह, किशन पाल, संजय सिंह, सचिन कुमार, सहेंदर कुमार, तेजपाल सिंह, धन प्रजापति, अरविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

