Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनविश्वास यात्रा के माध्यम से गिनाई उपलब्धियां

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जनविश्वास यात्रा मुजफ्फरनगर जिले की परिक्रमा कर आज सहारनपुर जनपद में परिवेश कर जायेगी। पचैंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, टोल, देवबंद, नांगल, तल्हेडी, गांगलहेडी होते हुए यह यात्रा सहारनपुर जनता रोड होते हुए नगर में प्रवेश करेगी।

स्थानीय सनातन धर्म सभाभवन में पत्रकारां को उपरोक्त जानकारी ेदते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड इस सद्भावना यात्रा में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में लगाए गए विकास के कार्यों का ब्यौरा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को जन विश्वास यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, प्रेस वार्ता में बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को लेकर चले आ रहे वीआईपी कल्चर को प्रदेश की योगी सरकार ने खत्म करते हुए प्रदेश के हर जिले, कस्बे एवं गांव को समान रूप से बिजली देने की व्यवस्था की है। जनपद मुख्यालय में २४ घंटे की बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से स्थापित किया गया 

मुख्यालयों पर 18 घंटे और गांवों में 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की सरकार एवं राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ सबके हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जब से योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है, प्रदेश से भ्रष्टाचार लगभग खत्म हो गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान पूछे गए प्रश्न में पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया कि भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए दृढ़ संकल्परत है। जिले में हुए डीएसओ प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की सरकारों में गुंडों का राज चलता था, कानून व्यवस्था लागू नहीं थी। योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम कर दिया है। प्रदेश के सभी वर्गों के लिए एक समान योजनाएं चलाई जा रही है

जिसमें चाहे पारिवारिक लाभ, विधवा पेंशन, श्रम योजना हो या निशुल्क दिए जाने वाले राशन की व्यवस्था हो, सभी वर्गों में समान हिस्सेदारी के साथ लागू किया जा रहा है। पौने पांच वर्षो में किये गये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा के सभी नेता जनता के सम्मुख जा रहे है और प्रदेश के चार करोड़ लोगों से पारदर्शिता के साथ सीधा सम्पर्क किया जा रहा है

ताकि आने वाले 2022 के चुनावों में इस सूबे में पुनः भाजपा की सरकार सत्ता में आयैं इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जनपद के प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल पंवार, अशोक बाठला, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता, सतपाल सिंह पाल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, विजय वर्मा, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, डा. सुभाष चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सद्भावना यात्रा के संयोजक अलीगढ के सांसद सतीश गौतम है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + one =