Muzaffarnagar News: रमजान माह में निर्बाध सप्लाई की मांग, ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पवित्र माह रमजान में बिजली पानी की निर्बाध सप्लाई व सफाई सुथराई का उचित प्रबन्ध कराने हेतु मांग को लेकर फुलाहे इनसानियत बैलफेयर सोसायटी (रजि.) मु० नगर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
तीन अप्रैल से मुकद्दस रमजान का मुबारक महीना शुरू हो रहा है, नगर व देहात की मसाजिद और मदारिस के इर्दगिर्द सफाई की व्यवस्था व बिजली-पानी की निर्वाध सप्लाई नितान्त आवश्यक है। जो मसाजिद मिली-जुली आबादी में स्थित है। उनकी विशेषकर जुमा के दिन व रात्रि में तरावीह के समय निगरानी सुनिश्चित करानी भी जरूरी है
रमजान के महीने में तमाम मसाजिद में नमाज व तराबीह होती है। विशेषकर शहरी इफ्तारी व तराबीह के समय बिजली व पानी की निर्बाध सप्लाई तथा इसी के साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सफाई तथा जिन जगहों पर गन्दगी व कूड़े के अम्बार लगे है, उनको भी रमजान के महीने के शुरू होने से पूर्व हटवाया जाये, नीज जिन नाले व नालियों की सफाई नहीं हुई है, उनको भी साफ कराया जाये।
जिससे रोजेदारो को रमजान मुबारक के दौरान दिक्कत व परेशानी का सामना न करना पड़े और सरकार का स्वच्छ भारत का सपना भी स्वीकार हो सके।फलाहे इसानियत सोसायटी मुजफ्फरनगर को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि पवित्र रमजान में बिजली पानी की निर्वाध सफाई उचित प्रदका किया जायेगा, हम आपके आभारी रहेगे।
इस दौरान अध्यक्ष कारी खालिद बशीर काशमी, महबूब आलम एडवोकेट, मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना जिकरिया, मौलाना मौ० जमशेद, कारी नजर मौहम्मद, कारी शौकत अली. मौ० कामिल, मेहरबान अली, साजिद अहमद, अब्दुल्ला कुरैशी जमीर अंसारी, फिरोज खान, मास्टर अख्तर खान आदि मो.अवतर आदि मौजूद रहे।
संचारी रोग की रोकथाम को नाला सफाई का किया कार्य
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी बघरा के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खंड बघरा के ग्राम पंचायत जसोई में नाला सफाई कार्य करवाया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी बघरा सतीश गौतम के नेतृत्व में विकास खंड बघरा के ग्राम पंचायत जसोई में नाला सफाई कार्य करवाया गया, इस श्रृंखला में ग्राम पंचायत जसोई में ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव द्वारा टीम बनाकर साफ-सफाई कार्य करवाया गया।

