Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- किशोरी की बरामदगी की मांग को प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में भोपा थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीण ने प्रदर्शन कर पुलिस से किशोरी को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को २४ घंटे के भीतर किशोरी का पता लगाने और उसे वापस लाकर परिजनों को सौंपने का आश्वासन दिया है। 

मामला छह दिन पहले का है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी व्यक्ति ने भोपा थाने पहुंचकर गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक रोहित पर आरोप लगाया था कि वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी की बरामदगी नहीं होने के कारण आज सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किशोरी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया।

इस संबंध में ग्रामीण अभी भी थाने पर जमे हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और किशोरी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपी की भी तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक के २४ घंटे में किशोरी को बरामद करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =