Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बहुजन एकता संषर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शौकीन कुरैशी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव को सम्बोधित प्रार्थना पत्र में छपार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सिसौना निवासी एक युवक ने आरेप लगाते हुए बताया कि प्रार्थी राहुल पुत्र स्व विक्टर निवासी गांव शाहबुद्दीनपुर ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि उसके पिता विक्टर पुत्र हरीकिशन 10 वर्ष से सिसौना स्थित एक आई.टी.आई.मे विगत 10 वर्षो से चौकीदार की नौकरी करते थे।

प्रार्थी का आरोप है कि विगत 2 दिसम्बर 2021 को रविन्द्र कुमार प्रबन्धक आई.टी.आई. सिसौना व शूरू पुत्र नामालूम निवासी सिसौना थाना छपार ने हत्या करा दी थी।

पीडित का कहना है उक्त मामले मे थाना छपार में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अभी तक भी उक्त मामले मे कोई गिरफ्तारी नही हो सकी है। आरोपीगण अभ्ज्ञी तक खुले घूम रहे हैं तथा उसे धमकी दे रहे है। कि या तो वह मुकदमा वापिस ले ले, नही तो उसे भी उसके बाप के पास पहुंचा दिया जाएगा।

प्रार्थी को उक्त लोगों से अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। आरोपीगण झगडालु किस्म के लोग हैं। अतः आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए।

प्रार्थना पत्र मे मांग की है कि उक्त मुकदमे मे एस.सी.एस.टी. की धारा का इजाफा करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =