Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भगवान महावीर के जन्मोत्सव समारोह में उमड़े श्रद्धालु

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली इंदिरा मूर्ति स्थित पंडाल में महोत्सव के पांचवे दिन भगवान महावीर जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाए की गई। चारों तरफ अपार खुशियां व हर्षोल्लास का माहौल था। मंगल बधाइयां गाई गई व श्रद्धालु महावीर की भक्ति में झूमे ।धार्मिक विधान की समाप्ति के पश्चात मुख्य मंगल कलश मुकेश आढती के निवास पर ले जाकर स्थापित कराया गया।

इसके पश्चात भगवान महावीर के अनुयायियों ने जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली। भगवान महावीर की भक्ति में पूरा नगर आनंदित होता हुआ नजर आया।शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

रथ यात्रा उत्सव पंडाल से शुरू होकर बड़ा बाजार गली घंटाघर जी.टी. रोड व जैन कीर्ति स्तंभ से गुजरकर काशीराम स्ट्रीट

पीसनोपड़ा मंदिर पर संपन्न हुई ।शोभायात्रा के मार्ग में सुंदर रंगोलियां मनमोहक थी। यात्रा में कम्रशरूअशव रथ गजरथ व वृषभ बैलों वाला रथ शामिल रहे। इनमें वीतरागी भगवान की प्रतिमा यंत्र जी व जिनवाणी माता को श्रद्धा से विराजमान कराया गया। शिक्षाप्रद झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। बगियों में सुश्रावक परमागम लेकर विराजमान हुए।

चेलना मंच की इंद्राणीयो एवं अष्टकुमारियों द्वारा भव्य मनमोहक जिनशासन प्रभावना प्रभु भक्ति डांडिया नृत्य के साथ आकर्षण का केंद्र रही। राजधानी दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मशहूर बैंड के कलाकार भगवान महावीर की शिक्षाओं को मधुर भजनों के साथ प्रस्तुत कर रहे थे ।युवा वर्ग प्रभु भक्ति में नीरथ नृत्य के साथ थिरक रहे थे। अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन की जिनेंद्रभक्ति मैं दिल्ली सरधना मुजफ्फरनगर मावाना सहारनपुर व मेरठ के श्रदाल शामिल हुए ।जैन एकता क्रांतिकारी युवा मंच के संयोजन में चांदी के १०८ दीपको से कीर्ति स्तंभ पर महाआरती का मंगल आयोजन हुआ। नगर वासियों में अपार खुशियों से जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महिला वर्ग की भक्ति अनूठी रही।यात्रा में घोड़े भी शामिल रहेघ्। यात्रा मे जैन ध्वज फहरा रहा था।

इस शुभ अवसर पर धर्मनिष्ठ कलपेंदर जैन ने बताया तीर्थंकर महावीर स्वामी की जन्म जयंती का पावन प्रसगं हमारे बीच में है कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ माता त्रिशला के यहां चौत्र शुक्ला त्रयोदशी को महावीर का जन्म हुआ था। सौधर्म इंद्र व कुबेर इंद्र सहित सभी देवताओं ने धरती पर आकर उनकी अराधना की। भगवान महावीर स्वामी का जीवन अहिंसा करुणा दया संयम शीलता आदि गुणों से आलोकित था। महावीर ने हमें जियो और जीने का संदेश दिया।अहिंसा जीवन में सर्वोपरि है पाप से घृणा करो पापी से नहीं। उसके पश्चात पीसनोपाडा मंदिर में मूर्ति विराजमान कराकर अभिषेक किया गया।रात्रि के समय सहयोग करने वाली संस्थाओं का सम्मान व आभार किया। नल दमयंती नृत्य नाटिका का भव्य मंचन हुआ।

आज के समारोह में मुकेश एडवोकेट वीरेश रवि शशांक महलका राहुल टिंबर राजकुमार प्रवक्ता सिल्लो जी हितेश सर्राफ आनंद दीपकभैसी अरुण नंगली मुकेशआढती अनंतवीर मुकेश महलका सुनील तिगाई बल्लू सर्राफ राकेश अंबर मोहित स्वतंत्र राहुल पैकर्स नवीन तार अपार संयम मुकुल । शीलचंद अजयप्रवक्ता डॉक्टर ज्योति मनोज आढती अनुराग प्रधानाचार्य अस्मिता निर्मल शिल्पी मानसी ऋतु राजीव मुखिया छवि वर्षा वैभव हनुमान ग्रुप अर्चित मुदित सम्यक सुरेंद्र घडी सुभाष टीकरी विपिन तिगाई पारस राकेश बजाज अलका मृदुला अंजुनंगली प्रीति दादरी अक्षत मनी बबीता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =