Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने किया व्रत परायण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शारदीय नवरात्रो की नवमी तिथि को श्रृद्धालुओं ने कन्या पूजन कर अपने व्रत का परायण किया। नगर के विभिन्न दुर्गा मन्दिरो में मां भगवती की पूजा अर्चना की कर श्रृद्धालुओं ने मां का आर्शीवाद प्राप्त किया।

नवरात्रि की नवमी तिथि के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न देवी मन्दिरो मे आज सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं की भीड लगी रही। पिछले एक सप्ताह से नवरात्रो के चलते व्रत रख रहे श्रृद्धालूओ ने मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा फूल प्रसाद व चुनरी व श्रृंगार का सामान चढा कर सुख शान्ति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं दूसरी और नवरात्रों के व्रत रख रहे श्रृद्धालुओ ने कन्या पूजन के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत का परायण किया।

दुर्गा मन्दिरो मे भीड के दृष्टिगत मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा पूर्व मे विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित कर दी गई। कन्या पूजन के लिए लोग गली मौहल्लो मे छोटे-छोटे बच्चों को ढूंढते नजर आए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 12 =