Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा एसडी डिग्री कॉलेज में स्कूली छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ को साईबर सुरक्षा सम्बंधी उपायों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जागरुक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा एसडी डिग्री कॉलेज में कॉलेज द्वारा आयोजित सेमिनार साइबर क्राइम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ तथा पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हिमांशु गौरव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एस०डी० कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी 

उनसे बचाव की सभी बातें बताते हुए जागरुक किया गया। द्वारा अपने संबोधन में बताया कि इंटरनेट और स्मार्ट्फोन के उपयोग लगातार बढ़ने के साथ साथ डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके अलावा ऑनलाइन कॉमर्स, ऑनलाइन मीटिंग्स, ऑनलाइन खरीदी, ऑनलाइन क्लासेस जैसी गतिविधियाँ बढ़ने से लगभग सभी लोग डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मीडिया का उपयोग करने लगे हैं और इन सबके साथ साइबर फ्रॉड करने वालों को भी नए नए अवसर मिलने लगे हैं।

किसी भी व्यक्ति की जरा सी लापरवाही से साइबर क्रिमिनल उनका फायदा उठाते हुए फ्रॉड करने में कामयाब हो जाते हैं। सिम ब्लॉक होने, क्रेडिट कार्ड बंद होने या बिजली बिल पेंडिंग होने से बिजली कटने के नाम से आपसे पर्सनल डिटेल्स लेकर या लिंक भेज कर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर फ्रॉड कर लेते हैं।

कभी आपको झाँसे में लेकर आपके फोन में रिमोट ऐक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर आपका फोन हैक कर लेते हैं। ऐसे फ्रॉड से आपकी मेहनत की कमाई झटके में आसानी से साइबर क्रिमिनल हड़प जाते हैं। इनसे बचाव का सबसे कारगर उपाय है इन विषयों को लेकर जागरूकता एवं थोड़ी सी सावधानी। द्वारा बताया गया कि अनजान लिंक अथवा वेबसाइट पर क्लिक न करें न ही अपना वॉलेट/अकाउंट पासवर्ड किसी के साथ शेयर करें, समय-समय पर पासवर्ड को बदलते रहें।

द्वारा सोशल मीडिया के प्रयोग हेतु आवश्यक सुझाव देते हुये बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका सुरक्षित प्रयोग करे, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सअप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म) पर अज्ञात व्यक्तियों की रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से जानकारी कर लें। इस दौरान द्वारा बताया कि यदि साइबर फॉडध्अपराध होता है तो तत्काल इसकी जानकारी मुजफ्फरनगर साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर ९४५४४०१६१७ पर दें अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर १९३० या ूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं। द्वारा सभी से अपील की गयी कि साइबर जागरुकता अभियान के तहत दी जाने वाली जानकरियों और सुझावों पर अमल करें

साइबर ठगी का शिकार होने से बचें, साइबर स्मार्ट बनें, और अपने आसपास वालों को भी यह जानकारी देकर साइबर स्मार्ट बनाएँ। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिये तथा अपेक्षा की गयी कि कार्यक्रम में साइबर अपराधों के सम्बन्ध में बतायी गई बातों को आप अपने परिवार, दोस्तों, पडोसियों तक अधिक से अधिक पहुँचाया जायेगा, जिससे सभी अपने अधिकारो के प्रति जागरुक हो सके तथा साईबर अपराध का शिकार होने से भी बच सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 19 =