Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आंगनबाडी कार्यकत्रियों को बांटै स्मार्ट फोन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर।सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश, कपिल देव अग्रवाल, विधायक बुढाना उमेश मालिक, विधायक खतौली विक्रम सैनी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के समक्ष जनपद की समस्त परियोजना/विकास खंड से ५-५ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फ़ोन वितरण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्ग-दर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट फ़ोन वितरण के उद्देश्य एवं स्मार्ट फ़ोन पर प्रत्येक माह की जाने वाली फीडिंग पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा प्रकाश डाला गया।

स्मार्ट फ़ोन पर की जाने वाली फीडिंग के आधार पर समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिमाह कार्य आधारित प्रोत्साहन धनराशि के भुगतान के विषय में भी समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अवगत कराया गया।

स्मार्ट फ़ोन के साथ-साथ छोटे बच्चों की लंबाई नापने हेतु इंफेंटोमीटर वितरण का भी प्रारम्भ किया गया। मा० मंत्री महोदय एवं विधायक द्वारा उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

उक्त अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की कार्य योजना में उपस्थित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विधिक जानकारी दी गई एवं प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 4 =