संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar -संचारी रोग नियंत्रण में श्रेष्ठ गतिविधि कर जिले ने पाया चौथा मुकाम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए चलाये गये जागरुकता कार्यक्रम के तहत श्रेष्ठ गतिविधियां करने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर को यूपी में चौथा स्थान हासिल हुआ है।

इसके लिए समस्त न्याय पंचायतों में कृषि रक्षा पर्यवेक्षको, सहायक विकास अधिकारी ( कृषि रक्षा) एवं कृषि विभाग के समस्त तकनीकी कर्मचारियों एवम अधिकारियों के सहयोग से जनपद मुजफ्फरनगर में बेहतर काम किया गया।

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम दिनांक ०१-०७-२२ से ३१-०७-२०२२ के अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह,के कुशल निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी, संदीप भागिया के मार्गदर्शन के फलस्वरूप कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा माइक्रो प्लान बनाकर ए०ई०एस०/जे०ई० रोग की रोकथाम हेतु चूहा, छछूंदर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने तथा जमें हुए पानी में मच्छरों को रोकने हेतु बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान को सार्थक बनाने के लिए काम किया गया।

इसमें सभी न्याय पंचायतों में कृषि रक्षा पर्यवेक्षकां, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) एवं कृषि विभाग के समस्त तकनीकी कर्मचारियों एवम अधिकारियों के सहयोग से जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया था। सभी के प्रयासों के फल स्वरुप कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जनपद मुजफ्फरनगर को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =