Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा जिला जज का स्वागत समारोह आयोजित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर द्वारा नवनिर्मित पोस्ट आफिस बिल्डिंग का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश के करकमलों द्वारा किया गया इसके पश्चात फैथम हॉल में जनपद न्यायाधीश का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कलीराम ने की तथा संचालन महासचिव अरूण कुमार शर्मा ने किया ।

सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष व महासचिव द्वारा संयुक्त रूप से बुके भेट कर उनका स्वागत किया गया तथा सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

समारोह में माननीय न्यायाधीश महोदय ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार और बैंच के बीच में समन्वय होना अति आवश्यक है, बिना अधिवक्ता के न्याय की परिकल्पना करना संभव नहीं है, अधिवक्ता ही वादकारी और न्यायालय के बीच की कड़ी है, इसलिए अधिवक्ता का सम्मान सर्वापरि है, जो हर न्यायाधीश को करना चाहिए। मै हर संभव प्रयास करूंगा कि बार और बैंच के बीच मे प्यार और सदभावना बनी रहे ।

न्यायाधीश का कार्य यह है कि अधिवक्ता जो कुछ कह रहा है उसे न्यायाधीश ध्यानपूर्वक सुने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के अनुसार ही अपना निर्णय दे देरी से मिलने वाला न्याय भी १ बहुत से विवादों को उत्पन्न करता है। अधिवक्ताओं और न्यायाधीश को मिलकर वादकारी को शीघ्रताशीघ्र हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

समारोह मे जय सिंह पुण्डीर एण्डी०जे० प्रथम, विजेन्द्र सिंह डाक विभाग अधिकारी, महफूज खां राठौर, सुरेन्द्र शर्मा, रामफल सिंह पुण्डीर, सुरेन्द्रपाल चौहान, नसीर हैदर काजमी, सरदार अहमद अंसारी, राजेन्द्र शर्मा, इन्दर सिंह कश्यप, राजकुमार गर्ग, जयमल पाल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, भारतवीर अहलावत, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रमणि शर्मा, राधेश्याम त्यागी, प्रदीप मलिक, ओंकार सिंह तोमर, मीनाक्षी द्विवेदी एडवोकेट, सुनील दत्त, संजीव गौतम, उमेश शर्मा, प्रदीप मलिक, राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती राजेश, अंशुमन शर्मा, रफी उल्लाह खान, मौ० मोहतसिब (सनी) सहसचिव, संजीव गौतम, योगेन्द्र शर्मा, संजीव प्रधान, सुनील दत्त शर्मा, मौ० हसनैन जैदी, राजबीर सिंह कुटबा, आशीष कौशिक, राजीव शर्मा डी०जी०सी०, राजीव गोस्वामी, अनूप राठी, अशोक शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, आनन्द प्रकाश आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 10 =