Muzaffarnagar News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गयी गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह जी की अध्यक्षता में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित कराई गई।
जिसमे गत माह के कार्यवृत की अनुपालन आख्याओं पर समीक्षा, जून माह, २०२२ के टेम्पलेट्स पर समीक्षा, वर्ष २०२२-२३ वृक्षारोपण हेतु पोधारोपित स्थलों की जियो-टैगिंग की प्रगति बढ़ाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण िंसह ने जल निगम को एसटीपी प्लांट की प्रगति प्रतिशतता बढ़ाने, स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने, स्थानीय नगर निकाय विभाग को शहर में ड्रेनेज सिस्टम, कूड़ा निस्तारण तथा साफ-सफाई अभियान चलाकर पॉलीथिन बैन करने तथा जाँच अभियान के दौरान पारदर्शिता बनाये रखने के लिए वीडियोग्राफी करवाने और पॉलीथिन यूज करते पाए जाने पर २५०००- रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने प्रदूषण विभाग को औद्योगिक इकाइयों को निरंतर तरीके से जाँच करने, पॉलीथिन ध्प्लास्टिक कूड़े को डिस्पोज करने, परिवहन विभाग को सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने, १० वर्ष तथा १५ वर्ष से अधिक अवधि वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द करने , प्रदूषण करने वाले वाहनों पर कठोरता करने, वर्ष २०२२-२३ वृक्षारोपण हेतु सभी विभागों को पोधारोपित स्थलों के जियो टैगिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये गए ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, समस्त स्थानीय नगर निकाय/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, कृषि विभाग अधिकारी, सिंचाई विभाग अधिकारी तथा बैठक से सम्बंधित अन्य समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

