Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सम्प्रेक्षण गृह व आदर्श बाल गृह शिशु का जिला जज और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News)  जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा आर्यपुरी स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं आदर्श बाल गृह शिशु, गांधी कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया गया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के निरीक्षण के समय अनूप कुमार नगर मजिस्ट्रेट, सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं संस्था प्रभारी मोहित कुमार उपस्थित रहे।

निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश द्वारा संस्था में निवासरत संवासियों से शिक्षा, भोजन, खेलकुद इत्यादि के विषय में जानकारी ली गयी। संस्था में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित पाये गये।

जनपद न्यायाधीश द्वारा संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि संस्था में निवासरत संवासियों को किशोर न्याय अधिनियमों के प्राविधानों के अनुसार ही सभी सुविधाऐं प्रदान की जायें। जिलाधिकारी द्वारा भी संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि संवासियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा संस्था में प्रतिदिन आने एवं जाने वाले व्यक्तियों अथवा स्टॉफ का अंकन पंजिका में अनिवार्य रूप से किया जाये।

साथ ही संस्था के किशोरों को निर्धारित मैन्यू चार्ट के अनुसार ही भोजन दिया जाये। इसके बाद जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी के साथ आदर्श बाल गृह शिशु, गांधी कॉलोनी का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा संस्था अधीक्षिका को निर्देशित किया गया है कि बालकध्बालिकाओं को स्वास्थ्यवर्धक फल, दूध, सब्जियों इत्यादि दी जाये तथा बालकध्बालिकाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये।राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं आदर्श बाल गृह शिशु, गांधी कॉलोनी में सभी व्यवस्थाऐ सही पायी गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =