Muzaffarnagar News: अमृत सरोवर की प्रगति कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत की ओर से भोपा गाँव मे तैयार किये जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण कार्य मे प्रगति आदि के कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने किया। तथा शीघ्र निर्माण को पूरा करने के लिये अवर अभियंता को कहा।
भोपा में स्वामी कल्याणदेव अमृत सरोवर तालाब के निर्माण के लिये बीते वर्ष १३ अगस्त को भूमि पूजन किया गया था।किन्तु दस माह बीत जाने के बाद भी अमृत सरोवर का निर्माण कार्य अधूरा है।गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल ने मौके पर जाकरअमृत सरोवर तालाब की प्रगति के कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला पंचायत के अवर अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर के चारों ओर सौन्दर्यकरण किया जाएगा जिसके अंतर्गत पौधारोपण किया जायेगा।परिक्रमा के लिये इंटर लॉकिंग लगाई जाएगी।अमृत सरोवर किनारे विश्राम के लिये बैंच लगाई जायेगीं तथा हाई मास्क लाइटों द्वारा प्रकाश व्यवस्था की जायेगी।डॉ.वीरपाल निर्वाल ने बताया कि ३१जुलाई तक कार्य सम्पन्न करने के लिये निर्माण करने वाले ट्रेडर्स को कहा गया है।
समय पर निर्माण कार्य पूरा न करने पर ट्रेडर्स को ब्लैक लिस्ट किया जायेगा। जनपद में पाँच स्थानों पर जिला पंचायत द्वारा अमृतसरोवर का निर्माण कराया जा रहा है।जिनमे भोपा, फुगाना,कुरथल, करावा,अलीपुर अटेरना में कार्य प्रगति पर है।लगभग ४० लाख की राशि से तैयार कराये जा रहे भोपा के स्वामी कल्यादेव अमृतसरोवर के निर्माण से ग्रामीणों को सैर सपाटे का आनन्द मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से विजय राठी,महिपाल राठी,राजपाल राठी,राजकुमार राठी,प्रदीप निर्वाल आदि उपस्थित रहे।

