Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-डीएम ने पौधारोपण कर दिया संदेश, जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्रालयए भारत सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेन्टर के तत्वाधान में संचालित ज्ज्स्वच्छता अभियान स्पेशल कैंपेन २ के अर्न्तगत ०२ अक्टूबर से ३१ अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संचालित किये जाने है

जिसके अर्न्तगत आज कलैक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जनपद स्तरीय कार्यालय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में समपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारीए अपर जिलाधिकारी एवं पत्रकार बन्धुओं तथा अन्य विभाग के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है जिसके लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा निरन्तर रुप से कार्य कराया जा रहा है वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर फलदार एवं छायादार पौधे जैसे.अशोकए आंवला फाईकस गुडहल गुलाब गेन्दाए करी पत्ता इत्यादि का पौधारोपण किया जा रहा है जो कि निकट भविष्य में आम जन.मानस को अत्याधिक लाभ देगा एवं पर्यावरण के हित में लाभकारी होगा।

जनपद स्तर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० अरविन्द कुमार मिश्रए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंहए नगर मजिस्ट्रेट अनुप कुमारए जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र गौतम एवं राजीव कुमारए अध्यक्षए बाल कल्याण समितिए श्रीमति पूजा नरुलाए प्रबन्धकए वन स्टॉप सेन्टरग् बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति नीना त्यागीग् आहार विशेषज्ञ आयुषी अग्रवाल एवं सोनिया सिंघल तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के सदस्य उपस्थित रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =