Muzaffarnagar News-खतौली तहसील पर डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खतौली तहसील पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमनद्वारा खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

