News
खबरें अब तक...

समाचार

ई रिक्शा बैटरे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर वादी हिमांशु उर्फ मित्तल पुत्र जोगेन्द्र नि0 ग्राम सिकरेडा थाना मीरापुर मु0नगर मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त विकास उर्फ बौका पुत्र चन्द्रपाल नि0 ग्राम सिकरेडा थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम सिकरेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 ई-रिक्शा के बैटरा बरामद किया गया।

कई वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितो/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त आसिफ पुत्र समयदीन नि0 सरवट कच्ची सडक हाजीपुरा थाना सिविल लाइन मु0नगर को अभि0 को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 आदित्य भाटी द्वारा वांछित अभियुक्त दिलीप पुत्र महीपाल नि0 रोहनी हरजीपुर थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा ववारंटी अभियुक्त हरीश पुत्र शिव कुमार नि0 ग्राम दाहौड थाना खतौली मु0नगर को अभि0 को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।

शातिर बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय त्यागी द्वारा अभियुक्त कामिल पुत्र सत्तार नि0 नंगला हरेरू थाना फलावदा मेरठ को सलारपुर चैक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 महेन्द्रा सेन्चूरो नं0 यूपी 15 बीएल 4882 को बरामद किया गया।

 

डाक्टर ने गंगनहर में कूदकर दी जान
मुज़फ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कॉलोनी के एक प्रमुख डॉक्टर ने भोपा की नहर में कूद कर अपनी जान दे दी है, डॉक्टर का शव बरामद नहीं हो पाया है। गाँधी कॉलोनी की गली नंबर दस निवासी डॉक्टर आदर्श कुमार होम्योपैथी के अच्छे डॉक्टर थे जिनकी गाँधी कॉलोनी में अच्छी प्रैक्टिस थी , वे गांधी वाटिका के सामने क्लीनिक चलाते थे और गली नंबर दस में निवास करते थे। सोमवार देर रात वे अपने स्कूटर से भोपा नहर पर गए और उन्होंने वहां पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि डॉक्टर आदर्श परिवार में किसी विवाद से परेशान थे और अपने भाई बीजेपी नेता अखिल तागरा के घर गए थे , वहीँ से ही वे सीधे भोपा नहर चले गए और वहां नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर आदर्श जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जाता है कि उसके बाद डॉक्टर आदर्श ने भोपा नहर पर जाकर अपने परिजनों को फोन किया और उन्हें बताकर तुरंत ही नहर में कूद गए ,आनन फानन में परिजन भोपा पहुंचे तो वहां डॉक्टर आदर्श का स्कूटर खड़ा हुआ था और पुलिस कर्मी व गोताखोर उनकी नहर में तलाश कर रहे थे लेकिन देर रात तक भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया था। डॉक्टर आदर्श सज्जन प्रवत्ति के थे लेकिन किसी पारिवारिक कलह के कारण वे परेशान थे जिसके कारण ही उन्होंने ये कदम उठा लिया है। परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है।

 

श्रद्धाजंलि सभा कर श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू शक्ति संगठन द्वारा एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर पूछ में शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने बताया कि जम्मू के पुंछ में सोमवार सुबह जंगल में एक ऑपरेशन के दौरान घात लगा कर बैठे आतंकियों ने सेना के जवानों पर हमला कर दिया इस हमले में नयाब सूबेदार सहित पांच सैनिक शहीद हो गए बलिदान होने वाले जवानों में तीन पंजाब एक उत्तर प्रदेश और एक केरल से हैं साथ ही आज विश्व हिंदू शक्ति संगठन जिला कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही २ मिनट का मौन धारण किया गया इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु तोमर, प्रदेश महासचिव गोपाल सिंगल, जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक तोमर, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, संजीव शर्मा, अजय प्रजापति, राम अवतार, अजय कुमार, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

 

सड़क हादसे में दर्दनाक मौत1 Min 7 |
खतौली। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की गंगनहर पटरी के समीप बाईक खम्बे से टकराने पर बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों तथा ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागज के आधार पर मृतक की पहचान निकटवर्ती जनपद शामली के कस्बा कांधला के तीरजादगान निवासी शाकिब पुत्र हबीब के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजवारजने को इस हादसे से अवगत कराया। युवक शाकिब की मौत की खबर की दुखद खबर से उसके परवारजनो मे कोहराम मच गया व रोआराट शुरू हो गई। परिजन व ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक के आकस्मिक निधन से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

जयंत चौधरी को रोकने का किया विरोध
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लखीमपुर में जयंत चौधरी को रोकने पर हंगामा करते हुए एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव को सौंपा और कहा कि अगर सरकार अपना तानाशाही रवैया विपक्षियों के प्रति नहीं छोड़ेगी तो पूरा प्रदेश चक्का जाम कर देंगे ज्ञापन लेने में सिटी मजिस्ट्रेट अनुप श्रीवास्तव व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

पुलिस ने कई शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। मन्सूरपुर पुलिस ने शाहपुर तिराहे पर डग के पास बने कमरे के पीछे आड मे छिप कर लूट की योजना बना रहे ०४ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम रमजानी पुत्र वजीर निवासी मौहल्ला श्याम नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ। (किरायेदार), रियासत पुत्र बुन्दू निवासी ग्राम खजूरी थाना परिक्षितगढ मेरठ , ताहिर पुत्र इलियास निवासी मौ० चमरी आटा चक्की के पास थाना कोतवाली नगर हापुड। (किरायेदार), युसुफ अंसारी पुत्र स्व० अल्लाबक्श निवासी मौ० ढबाई नगर थाना नौचन्दी मेरठ है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से ४ नजायज चाकू, ०१ चाबी का गुच्छा और ०१ पेचकश बरामद हुआ है।

वाहन चोरों को किया पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार थाना खतौली पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का अनावरण करते हुए ०३ वाहन चोर अभियुक्तगणों को अलकनंदा नहर पुल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आदेश पुत्र सीताराम नि० आश्रम के गेट के सामने ग्राम रतनपुरी थाना रतनपुरी जिला मु०नगर ,रवि पुत्र सहेन्द्र सिंह नि० ग्राम चितौडा थाना खतौली ,शाहबाज पुत्र बाबू नि० ग्राम जसौला थाना खतौली मु०नगर के निवासी बताये गए है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के बदमाश है जिनके विरूद्ध जनपद मेरठ व दिल्ली मे भी वाहन चोरी के अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से ०५ चोरी की बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद की गई है।

पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दिये दिशा निर्देश5 Min 11Zon |
मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका स्थित कार्यालय कक्ष में समस्त अनुभागो के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यक संयुक्त बैठक आहूत की गई द्य बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत समुचित नगरीय सफाई व्यवस्था, फागिंग व्यवस्था, मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु एंटी लारवा दवाई का स्प्रे करने की व्यवस्था समयबद्ध नगरीय कूड़ा निस्तारण, नालों की सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त कूड़ा प्लांट संचालन की पूरी कार्य योजना एवं प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामनवमी ,दशहरा, वाल्मीकि जयंती दीपावली आदि विशेष त्योहारों पर समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था एवं क्लोरिनेशन युक्त जलापूर्ति पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि त्योहार पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएद्य इसके अलावा अमृत योजना के अंतर्गत सौंदर्य करण से अधूरे पढ़ें पार्क तथा रुके हुए विकास कार्यों की प्रगति भी समीक्षा की गई द्य गृह कर, जलकर एवं जल मूल्य की वसूली तथा पूरी बजट एवं बैलेंस शीट कर्मचारियों के लंबित पेंशन, बीमा मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण के साथ-साथ नगर विकास हित में तत्काल आहूत की जाने वाली बोर्ड बैठक के संकलित एजेंडे बैठक के प्रमुख विषय रहे। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि वे पूरी तत्परता से अपने दायित्व का पालन करें।

विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन6 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा व्यापारी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन के माध्यम से निम्न बिंदुओं पर मांगे की गई। व्यापारी मनीष गुप्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करो। ऑनलाइन कंपनियों अमेजॉन, फिल्पकार्ड, की मनमानी पर रोक लगे। डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जी.एस.टी में शामिल करो एवं कपड़े ईट भट्टों पर बढ़ा जी.एस.टी वापस लिए जाये। इंस्पेक्टर राज बांट माप सेंपलिंग के नाम पर शोषण बंद हो। ३ सितंबर व्यापारी दिवस घोषित हो । वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाये। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाते हुए व्यापारियों को उचित सुरक्षा दी जाये। प्रदेश में सक्रिय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। व्यापारी समाज की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। ज्ञापन देने में प्रदेश कार्यकारी सदस्य सचिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महेश चौहान,जिला प्रभारी राजेंद्र सिंघल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला वरिष्ठ मंत्री अजय गोयल, जिला कोषाध्यक्ष राकेश ढींगरा, जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री धारा पाल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, नगर प्रभारी जनार्दन विश्वकर्मा, नगर महामंत्री नीरज बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश अरोरा, नगर कोषाध्यक्ष अमित राय जैन, मीडिया प्रभारी विवेक गर्ग, अनुराग, जिला युवा अध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल, जिला युवा महामंत्री अमित अग्रवाल (बंटी), महमूद आलम नगर युवा अध्यक्ष डॉक्टर पुनीत सिंगल, नई मंडी प्रभारी आशुतोष गुप्ता, बंटी गाबा, सुभाष मित्तल ,राजीव गुप्ता, शहजाद, अनिल तायल, उज्जवल मित्तल, आदेश, अजय गर्ग, संजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

प्रसाद का किया वितरण
मुजफ्फरनगर । युवा पंजाबी संगठन द्वारा वैष्णो देवी मंदिर में प्रसाद वितरण किया। माता के नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां वैष्णो देवी मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में युवा पंजाबी संगठन के सभी सदस्यों ने सम्मिलित होकर वहां सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया और मंदिर कमेटी के सभी लोगों ने युवा पंजाबी संगठन के सभी सदस्यों को पटका पहना कर सम्मानित किया एवं धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में अजय ग्रोवर चेयरमैन, नीरज मुंजाल अध्यक्ष, रितेश नागपाल सेक्रेटरी, विजय वर्मा पूर्व चेयरमैन, दर्शन लाल, सुभाष अरोरा, सहगल सीए, दिनेश पुंडीर, ज्ञान जुनेजा, भारत धमीजा, नवनीत, संजय कपूर, प्रशांत मक्कड़, नितेश बक्शी, विपुल धमीजा, भारत अरोरा, गगनदीप, संजय वधावन, आदि लोग उपस्थित रहे ।

समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को दी श्रद्धाजंलि8 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया को जहां देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा वही आजादी के बाद भी उनको दूसरा संघर्ष देश की निरंकुश सरकार के खिलाफ करना पड़ा। डॉ लोहिया ने तमाम जीवन संघर्ष में अव्यवस्था,भ्रष्टाचार, तानाशाही जहां भी देखी वहीं उन्होंने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज उनके संघर्ष विचारों को केवल समाजवादी पार्टी ही आगे बढ़ाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है। पूर्व मंत्री उमा किरण,सपा सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ लोहिया का पूरा जीवन व जनहितों के लिए उनका ऐतिहासिक संघर्ष आज भी जनता के लिए लोकतंत्र के ग्रंथ की तरह है। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तथा डॉ लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए २०२२ में सपा सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलया। पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,रोहन त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपने संघर्ष से जहां आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को भगाने का काम किया वही आजाद भारत में अंग्रेजी भाषा को पीछे धकेल कर हिंदी भाषा को सम्मान की लड़ाई के लिए भी उनको हमेशा याद किया जाएगा। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। विचार गोष्ठी को सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यबीर प्रजापति एडवोकेट,सुमित पँवार बारी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी,सपा नगर अध्यक्ष सिसौली आसिफ अली,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी,युवा नेता बिजेंद्र सिंह बंजारा,सलमान त्यागी ने सम्बोधित किया। प्रोग्राम में सपा नेता अरशद आबिद,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, नवेद रँगरेज, सावन कुमार एडवोकेट, मुरसलीन चौधरी, शिवम त्रिपाठी, मुकुल त्यागी, इरशाद मलिक आदि मौजूद रहे।

सीता हरण का हुआ भव्य मंचन9 Min 11Zon |
मुजफ्फरनगर। आदर्श रामलीला सेवा समिति नई मंडी पटेलनगर के तत्वावधन में चल रही श्रीराम लीला में सीता हरण की लीला का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सहित पंचवटी में कुटिया बनाकर निवास कर रहे हैं तथा वहां लकांधिपति रावण की बहन सूर्पनखा सुंदरी रूप में आकाश मार्ग से वहां आती है तथा अपने विवाह का प्रस्ताव दोनों भाइयों के समक्ष रखती है। राम-लक्ष्मण द्वारा विवाह का प्रस्ताव के इंकार के बाद वह राक्षसी रूप में आकर माता सीता पर झपटती है, तो लक्ष्मण उसके नाक-कान काट देते हुए। सूर्पनखा रोती-बिलखती हुई खर-दूषण के पास पहुंचती है। भगवान श्रीराम युद्ध में खर-दूषण को सेना सहित यमलोक पहुंचा देते हैं तब सूर्पनखा चिल्लाती हुई रावण के पास जाकर पफरियाद करती है। रावण अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिए मारीच को स्वर्ण मृग बनाकर पंचवटी पर भेजता है। मारीच श्रीराम को अपने पीछे जंगल में ले जाता हैं। मारीच मरते समय भगवान श्रीराम की वाणी में लक्ष्मण को पुकारता है। यह आवाज सुनकर माता सीता लक्ष्मण से कहती हैं कि लक्ष्मण तुम्हारे भाई विपत्ती में हैं। उनकी रक्षा के लिए जाओ। लक्ष्मण उन्हें छोड़कर जाने से इंकार कर देता है। तब माता सीता लक्ष्मण को भला-बुरा कहती है। लक्ष्मण कुटिया के बाहर एक रेखा खींचकर वहां से चले जाते हैं। रावण साधु का वेष बनाकर कुटिया पर आता है तथा भीक्षा मांगता है। वह माता सीता से रेखा से बाहर आकर भीक्षा देने को कहता है। जैसे ही सीता रेखा से बाहर आती है, रावण अपने राक्षसी रूप में आकर उनका हरण कर लेता है तथा उन्हें आकाश मार्ग से लेकर लंका की ओर प्रस्थान करता है। माता सीता का आर्थनार्द सुनकर जटायु नामक पक्षी माता सीता को बचाने के लिए रावण को रोककर उनसे युद्ध करता है, लेकिन रावण जटायु के पंख काट देता है। सीता माता रास्ते में अपने आभूषण गिराती हुई जाती है। पम्पापुर में वानर सुग्रीव को माता सीता के आभूषण मिलते हैं। हनुमान जी वहां आकर राम और सुग्रीव की मित्राता कराते हैं। सुग्रीव अपनी वानरों की सेना को सीता की खोज में भेजते हैं। राम और लक्ष्मण माता सीता की खोज में वना में भटकते हैं, तब उन्हें घायलावस्था में जटायु मिलता है। वह श्रीराम से सारा वृतान्त सुनाता है। भगवान राम उसे मोक्ष प्रदान करते हैं। रामलीला में राम आशीष शर्मा, लक्ष्मण नारायण ऐरन, सीता यश, सूर्पनखा प्रदीप बॉबी, खर के रूप में सोनू, दूषण के रूप में अविनाश, मारीच ेक रूप में विनय मोहन धन्नू व हनुमान के रूप में अंशुल गुप्ता का अभिनय सराहनीय रहा।
मंचन से पूर्व मुख्य अतिथियों पकत्रार अंकुर दुआ ने भगवान गणपति की आरती की। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्रा स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व भाजपा नेता कुशपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। मेग्मा इंडस्ट्रीज के स्वामी दिनेश गर्ग, सीए शीतल जैन, रामवतान गोयल एसके बर्दर्स ने श्रीरामायण जी की आरती की। अग्रसेन स्मारक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, सभासद नवनीत कुच्छल, आरएसएस के कुलदीप कुमार, सिल्वर टोन के सवामी अमरीश सिंघल व जिला आबकारी अध्किरी उदयप्रताप सिंह ने ठाकुर जी व भगवान श्रीराम की आरती की। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं भगवान श्रीराम दरबार का प्रतीक चिन्ह व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान अनिल ऐरन, सुरेन्द्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विकल्प जैन, दीपक गोयल, अनिल जैन, अनिल गोयल, अमित भारद्वाज, शार्दुल जैन, राईमा जैन, मीना ऐरन, मेघा ऐरन, विपिन जैन, भगवती प्रसाद, अंशुल गुप्ता, विकास भारद्वाज,संदीप कश्यप, मीडिया प्रभारी पंड़ित लोकेश भारद्वाज, किट्टी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व शाम के समय रामलीला स्थल से श्रीराम वनवास की यात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से निकाली गयी जो नईमंडी के विभिन्न स्थलों से होती हुई वापस रामलीला स्थल पर सम्पन्न हुई।

 

अलंकरण समारोह का आयोजन10 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई। मेधावी छात्र-छात्राओं को अलंकृत किया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव देश व सर्वसमाज हित में कार्य करता है।
जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन करते हुए राष्ट्र व समाज हित में अपना योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता डा. इंद्रेश कुमार ने राष्ट्र के समक्ष मौजूदा चुनौतियों पर प्रकाश डाला। वर्तमान सशक्त सरकार के कश्मीर सहित अन्य सभी राष्ट्रीय समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने पर खुशी जताई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने राष्ट्र में अग्रवाल समाज की सेवाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि अग्रवाल समाज देश व सर्वसमाज के हित में कार्य करता है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सदन दास ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के वंशज आज भी उसी राह पर चल रहे हैं जो महाराजा अग्रसेन ने दिखाई थी। कार्यक्रम को पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष रेनू गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर अलंकृत किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल व संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। कार्यक्रम में विनोद सिघल, अंकुर गर्ग, कृष्ण कुमार तायल, अरुण गोयल, सुनील गोयल, रूपा गुप्ता, अशोक बंसल, लोकेश चंद्र, कमल गोयल, दिनेश गर्ग, आरके गर्ग, सत्यप्रकाश रेशू, जगमोहन गोयल, अमरकांत गुप्ता एडवोकेट, रेवती नंदन सिघल, कुलवंत सिगल, कृष्ण गोपाल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

 

जमकर झूमे श्रद्धालु12 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला गंगारामपुरा में हारे का सहारा श्याम मंडल की तरफ से साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें साईं बाबा के भजन सुनकर भक्ति भाव में डूब गए। साईं भजन संध्या में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौधरी ने आरती व पूजन के साथ ही भजन संध्या प्रारंभ कराई। साईं बाबा की भजन संध्या में भजन सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए और श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमना शुरु कर दिया। भजन संध्या में सुंदर सुंदर झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। भजन संध्या में भजन गायकों ने भजन कीर्तन से संगत को निहाल झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर भजन संध्या के आयोजकों ने मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि चौधरी, मनीष चौधरी उर्फ गोलू का पटका पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। हारे का सहारा श्याम मंडल के संस्थापक रवि मित्तल, अंकित मित्तल, संचित मित्तल, विपिन चौधरी एडवोकेट, शशांक मित्तल, विनय माहेश्वरी व अन्य श्रद्धालुओं ने भजन संध्या के आयोजन में सहयोग दिया।

 

एसडी कालेज ऑफ कामर्स के छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा13 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में चौ0 चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय स्वर्गीय तरूण कुमार मैमोरियल हैण्डबॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को महाविद्यालय की और से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्नों टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें कांटे के फाईनल मुकाबला में एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की और से अमान, रूद्र गौतम, श्रीकान्त उज्जवल, सूर्य प्रताप, तालिब, अनिमेश वत्स, तुषार, विशेष, रितिक ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी महत्वपूर्ण बताया तथा सभी छात्रों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया। प्राचार्य डा0 सचिन गोयल जी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे युवाओं में जोश बना रहता है क्यांकि स्वस्थ शरीर मन से स्वस्थ समाज का निमार्ण होता है उन्होनें बताया कि हमारे महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं ने विश्वविद्यालय, जिला, स्टेट एवं नैशनल लेवल पर अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 रवि अग्रवाल, डा0 बुशरा अकिल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, मौ0 उस्मान, आशीष, दीपक गुप्ता, आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी शुभकामनाए ंदी।

 

त्यौहारों के मद्देनजर बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश14 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु डीएम चन्द्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करें व उनकी भावनाओं का आदर करें, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। डीएम व एसएसपी द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करते रहें, असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखें तथा शांति व्यवस्था बिगाडने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करे।

 

वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। एस एस दास चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट एव आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और जिला चिकित्सालय के सहयोग से एक वैक्सीनेशन कैंप आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज उर्फ आर के टेलर के कार्यालय पर लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। सपा नेता गौरव स्वरूप ने वैक्सीनेशन कैंप में जिला चिकित्सालय से आए हुए टीम से भी वैक्सीनेशन के बारे में बातचीत की। वैक्सीनेशन कराने आए क्षेत्रवासि सपा नेता गौरव स्वरूप को देखकर उनके साथ सेल्फी भी ली। सपा नेता ने एसएस दास चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट संदीप दास एवं आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज की तारीफ की और कहा कि क्षेत्र में वैक्सीनेशन जैसा कार्य और भी सामाजिक कार्य संस्था के माध्यम से निरंतर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे हैं उनकी में सराहना करता हूं और हर सामाजिक कार्य में हमेशा तत्पर आप लोगों के साथ हूं सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया ट्रस्ट से जुड़े लोगों एवं अध्यक्ष ने भी गौरव स्वरूप सपा नेता का धन्यवाद किया कि वे यहां पर आए और उन्होंने फीता काटा और सभी का मनोबल बढ़ाया इस मौके पर सपा नेता गौरव स्वरूप उनकी टीम एवं आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज उर्फ आरके टेलर एसएस दास चौरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट संदीप दास समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मास्टर अल्ताफ मशएल सपा नेता मुकेश वशिष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी मोरल हेल्थ केयर से मुशाइद खान वरिष्ठ समाजसेवी हाजी निसार उर्फ गुल्लू अखलाक अहमद कुकन यूनिसेफ से रिफाकत अली अब्दुल रहीम अहमद बिलाल अब्दुल कुरेशी डॉक्टर सुमित शर्मा मोहम्मद यूनुस उर्फ बिल्लू वरिष्ठ समाजसेवी अरशद कुरैशी चमड़े वाले कांग्रेस नेता याकूब कुरैशी उर्फ बुलू युवा सपा नेता डॉक्टर खुर्रम मास्टर शाहिद नूर शोबि खान मोबाइल वाले पूर्व प्रधान संभाल लेडा अकील अहमद व्यापारी नेता अमजद कुरेशी जहीर हुसैन।आदि गणमान्य लोग एवं आर के सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एव एस एस दास चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

पेंशनर्स गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित दर्पण बैंकट हॉल मे भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रिय व्यवसायय कार्यालय,मुजफ्फरनगर की और से नई मंडी के दर्पण पैलेस में पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं तथा समस्याओ से सम्बन्धित सुझावो पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सरकार की वित्तिय नीतियों एवं बैंकिग व्यवसाय व बैंकर्स से जुडी समस्याओ पर बिन्दुवार समीक्षा/परिचर्चा की गई। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञान चन्द सिंघल, मनमोहन सिंघल,अंजनी कुमार शर्मा,पीयूष गोयल आदि मौजूद रहे।

 

मंत्री कपिलदेव से मिली धनगर समाज की टीम
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्र प्रभार मंत्री विधायक कपिल देव अग्रवाल से मिली धनगर समाज की टीम मिली। जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद धनगर , प्रदेश अध्यक्ष रजनीश नगर उपाध्यक्ष विराट अनुराग, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि सदर तहसील में धनगर समाज के सर्टिफिकेट नहीं बनाए जा रहे । धनगर समाज के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा क जबकि हाल में अन्य प्रदेशों में बन रहे धनगर सर्टिफिकेट। मुजफ्फरनगर में हो रही परेशानी धनगर समाज के छात्रों के भविष्य अंधकार की ओर उन्होंने इस समस्या का समाधान की मांग की। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया आश्वासन जल्द ही करेंगे धनगर समाज की समस्या का समाधान।

 

नवरात्रि व दशहरा पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। नवरात्रि और दशहरे के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में कोरोनाकी सुरक्षा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से बच्चों की कलात्मक और नाटकीय कार्य में रुचि बनाना था। श्रीमती चारू भारद्वाज ने नवरात्रि के अवसर पर विद्यालय में बच्चों को संदेश देते हुए बताया कि नवरात्रि का उत्सव देवी अंबा का प्रतिनिधित्व है बसंत और शरद की शुरुआत होती है यह समय मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों के अलग-अलग महत्व को बताते हुए उनकी स्वरूपों की पूजा की जाती है।
विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने दशहरे का संदेश देते हुए बताया कि भगवान राम ने रावण का वध किया देवी दुर्गा ने नवरात्रि के १० दिन के युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की इसे असत्य पर सत्य की विजय हुई इसे जिस कारण दशहरा मनाया जाता है। विद्यालय की कन्याओं ने नौ देवियों का स्वरूप धारण किया जिसमें सुरभि,राध्या, रिद्धि, अलविना, मैत्री, आद्या, शिवि, आदि कन्याए नौ देवी का रूप धारण करके आए। इसके अतिरिक्त हमने अपने विद्यालय में रामायण के सीता हरण प्रसंग को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया जिसमें ऋषि राज ने राम, का रूही ने सीता, का नेहल ने लक्ष्मण, का अग्रिमा ने रावण ,का शांभवी ने साधु ,का रूप धारण किया और इस नाटक में अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की। विद्यालय में नवरात्रि कार्य का संचालन महोदया अरुणा ,दीक्षा और तान्या द्वारा किया गया तथा नाटक का कार्य का संचालन रीना तथा वर्षा द्वारा किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर तथा कोऑर्डिनेटर तथा समस्त शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों को नवरात्रि और दशहरे की बधाइयां दी गई तथा समस्त विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप हस्त निर्मित गदा दी गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =